Coronavirus: दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF जवान संक्रमित
Coronavirus: दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF जवान संक्रमित
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 30, 2020 08:04 pm IST, Updated : Apr 30, 2020 08:04 pm IST
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात उनका एक जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। ये जवान रोटेशनल आधार पर ड्यूटी पर था।
Image Source : FILEDelhi Metro
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। CISF ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात उनका एक जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। ये जवान रोटेशनल आधार पर ड्यूटी पर था। आपको बता दें कि अबतक दिल्ली में CISF के तीन जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दो जवान दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात थे।