1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की ड्रग्स लेडी पार्वती के घर से करोड़ों की बरामदगी, कैश और गहने के अलावा एक किलो से ज्यादा हेरोइन भी मिली

दिल्ली की ड्रग्स लेडी पार्वती के घर से करोड़ों की बरामदगी, कैश और गहने के अलावा एक किलो से ज्यादा हेरोइन भी मिली

दिल्ली की ड्रग्स लेडी पार्वती पर शिकंजा कसा गया है और करोड़ों की बरामदगी की गई है। पुलिस का कहना है कि उसने ये संपत्ति ड्रग तस्करी से कमाई गई है।

Parvati- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दिल्ली की ड्रग्स लेडी पार्वती

नई दिल्ली: दिल्ली की ड्रग्स लेडी पार्वती के घर से करोड़ों की बरामदगी की बात सामने आई है। बाहरी-उत्तरी जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

नरेला में नशा तस्कर पार्वती के घर से 56.69 लाख रुपये कैश, 355 ग्राम सोना, 161 ग्राम चांदी और 4 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये सारा पैसा और संपत्ति ड्रग तस्करी से कमाई गई है।

अगर इस केस में कुल बरामदगी की बात करें तो 1.204 किलो हेरोइन, 64.62 लाख रुपये कैश, सोना-चांदी के गहने और 2 कारें मिली हैं। पुलिस ने दिल्ली से राजस्थान तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हाल ही में हुई थी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने कुछ ही दिन पहले नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्वती को गिरफ्तार किया था। पार्वती एक लेडी डॉन है, जिसे इलाके की एक्टिव BC यानी बैड कैरेक्टर घोषित किया जा चुका है। यही नहीं, उसकी एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

जब पार्वती को गिरफ्तार किया गया था, तब भी आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ मिला था। पुलिस नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने में जुटी है।

नशे से जुड़ी सामने आ चुकी हैं दिल्ली से कई खबरें

नशा इंसान को जानवर बना देता है। वह अपनी सोचने समझने की शक्ति तक खो देता है। नशे की वजह से दिल्ली समेत देशभर में लाखों युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है लेकिन ड्रग्स की तस्करी करने वाले लोग नशे वाली चीजें यूथ तक पहुंचा रहे हैं। 

हाल ही में दिल्ली से नशे से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिस पर आरोप था कि व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी 67 साल की मां के साथ कई बार रेप किया था। आरोपी की उम्र भी 36 साल थी और उसने अपनी मां को बांधकर उनके साथ रेप किया था।

वास्तव में नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाने की जरूरत है और नशे वाली चीजें युवाओं तक पहुंचाने वालों को जेल भेजने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें-

मामूली विवाद बना काल, शराब के नशे में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या