1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: रणहौला इलाके में 70 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या, गला भी रेता

दिल्ली: रणहौला इलाके में 70 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या, गला भी रेता

दिल्ली में एक 70 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या 2 अज्ञात लोगों ने की है। पुलिस ने बताया कि वीरवती को उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर चाकू मारा गया और उसका गला रेत दिया गया।

Delhi- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC दिल्ली में 70 साल की महिला की हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली के रणहौला इलाके में 70 साल की एक महिला की हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या 2 अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर की। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला? 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता वीरवती अपने पति से अलग होने के बाद पश्चिमी दिल्ली के इस इलाके में अपने बेटे, बहू और बेटी के साथ रह रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया कि मृतका का अपने पति के साथ वित्तीय विवाद था और ऐसा संदेह है कि 'व्यक्तिगत दुश्मनी' के कारण उसकी हत्या कर दी गई।

अधिकारी ने बताया कि मृतका का पति एक पूर्व सैनिक है। पुलिस ने बताया कि वीरवती को उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर चाकू मारा गया और उसका गला रेत दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की बहू ने अपनी सास को खून से लथपथ देखा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

भारत, चीन और अमेरिका जैसे बड़े देशों की इस समय जनसंख्या कितनी है?

छत्तीसगढ़: इलाज में लापरवाही के आरोप में 7 साल बाद 4 डॉक्टर गिरफ्तार, युवक की हो गई थी मौत