1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली एयरपोर्ट: Air India की फ्लाइट में है बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र, जानिए फिर क्या हुआ?

दिल्ली एयरपोर्ट: Air India की फ्लाइट में है बम! क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा पत्र, जानिए फिर क्या हुआ?

पिछले कुछ दिनों से एयर इंडिया की उड़ानों में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है तो कुछ उड़ाने वापस भी की जा रही हैं। वहीं, अब एयर इंडिया की एक उड़ान को लेकर धमकी भरा पत्र मिला है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया की एक फ्लाइट में क्रू मेंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी भरे पत्र में लिखा गया कि फ्लाइट में बम है। ये एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 2948 है। आनन-फानन में फ्लाइट की जांच की गई। इस दौरान टीम को कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद हॉक्स कॉल डिक्लेयर कर दिया गया।

फ्लाइट के चप्पे-चप्पे पर ली गई तलाशी

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की बात पता चलने पर एयर पोर्ट के अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फान में जांच शुरू की गई। फ्लाइट के चप्पे-चप्पे पर बम को तलाशा गया। किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों के जान पर जान आई। 

एयर इंडिया के विमानों में कई तरह की खामियां

पिछले कुछ हफ्तों में एयर इंडिया की उड़ानों में कई तकनीकी और परिचालन समस्याएं सामने आई हैं। इससे एयर इंडिया के विमान की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। कई फ्लाइटों को रद्द किया जा चुका है।

अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट (AI-171) एयर पोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। साथ ही मेडिकल कॉलेज के कई लोगों की जान गई थी। इस हादसे में विमान में सवार केवल एक यात्री की जान बची थी।