1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Assembly Election 2025: माता-पिता को व्हील चेयर पर लेकर पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे केजरीवाल, देखें वीडियो

Delhi Assembly Election 2025: माता-पिता को व्हील चेयर पर लेकर पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे केजरीवाल, देखें वीडियो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हील चेयर पर साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने जनता से भारी मतदान की अपील की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली विधानसभा चुनाव

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। केजरीवाल अपने घर माता-पिता को व्हील चेयर पर लेकर घर से निकले। केजरीवाल ने मतदान के बाद मीडियाकर्मियों से बात की और दिल्ली की जनता से यह अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।

जो काम करेगा उसी को जनता वोट देगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है। जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी।"

बहुत समझदार हैं दिल्ली के लोग 

वहीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है। वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे।" बता दें कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई है और शाम 6 बजे समाप्त होगी। आम आदमी पार्टी (आप) अपनी शासन व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार लगातार जीत की उम्मीद कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा।