A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव में इन चर्चित चेहरों को मिली जीत, आतिशी से लेकर अमानतुल्लाह खान तक जीते

दिल्ली चुनाव में इन चर्चित चेहरों को मिली जीत, आतिशी से लेकर अमानतुल्लाह खान तक जीते

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस चुनाव में कई चर्चित चेहरे ऐसे हैं जिन्हें जीत मिली है, वहीं कई चर्चित चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है। आतिशी से लेकर अमानतुल्लाह खान तक ने जीत दर्ज की है।

Delhi assembly elections 2025 famous faces win election from Atishi to Amanatullah Khan- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE PHOTO दिल्ली चुनाव में इन चर्चित चेहरों को मिली जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर वोटों की गिनती अपने अंतिम चरण में है। हालांकि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि दिल्ली में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बीच चलिए आपको बताते हैं कि इन चर्चित चेहरों के बारे में जिन्होंने अलग-अलग विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। सबसे पहले बात करते हैं नई दिल्ली विधानसभा सीट की। यहां से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को हराया है।

दिल्ली चुनाव में जीते ये चर्चित चेहरे

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के टिकट कालकाजी सीट से आतिशी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा को हराया है। वहीं गांधीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर गोपाल राय ने बाबरपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। इसके अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा के टिकट पर राजौरी गार्डन से जीत दर्ज की है। वहीं करावल नगर विधानसभा सीट से कपिल मिश्रा ने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है।

रविंदर सिंह नेगी समेत ये नेता भी जीते

इसके अलावा बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर कैलाश गहलोत ने जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी के टिकट पर ओखला विधानसभा सीट से अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की है। वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर रविंदर सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को हराया है। बता दें कि इस चुनाव में कई चर्चित चेहरों को हार का भी सामना करना पड़ा है, जिसमें अरविंद केजरीवाल, मनीषस सिसोदिया, संदीप दीक्षित, सौरभ भारद्वाज, रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ रहा है।