A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर क्या है हाल, आप जीत रही या भाजपा?

दिल्ली चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर क्या है हाल, आप जीत रही या भाजपा?

दिल्ली की सभी मुस्लिम बहुल सीटों पर 55 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। हालांकि, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच वोट बंटने से बीजेपी को फायदा मिला। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने भी आप के वोट काटने का काम किया।

BJP AAP- India TV Hindi
Image Source : PTI मुस्लिम बहुल सीटों पर भी बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा। दिल्ली में 11 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। इन सभी सीटों पर 55 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। अधिकतर सीटों पर 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। यहां हम बता रहे हैं कि रुझानों में इन सीटों पर कौन आगे चल रहा है।

मुस्लिम बहुल सीटों का हाल
विधानसभा सीट वोटिंग % विजेता उम्मीदवार पार्टी
चांदनी चौक 55.96 पूरन दीप सिंह साहनी आप
मटियामहल 65.10 आले मोहम्मद इकबाल आप
बल्लीमारन  63.87 इमरान हुसैन आप
ओखला  54.90 अमानतुल्लाह खान (आगे) आप
सीमापुरी  65.27 वीर सिंह ढिंगन आप
सीलमपुर  68.70 चौधरी जुबैर अहमद आप
बाबरपुर  65.99 गोपाल राय आप
मुस्तफाबाद  69.00 मोहन सिंह बिष्ट बीजेपी
करावल नगर 64.44 कपिल मिश्रा बीजेपी
जंगपुरा 57.42 तरविंदर सिंह मरवाह बीजेपी
सदर बाजार  60.4% सोम दत्त आप

कांग्रेस और एआईएमआईएम के लिए ये नतीजे निराशाजनक हैं। ये दोनों पार्टियां सिर्फ वोट कटवा बनकर रह गईं। वहीं, बीजेपी को इस लड़ाई का फायदा मिला, जो मुस्लिम बहुल इलाकों में तीन सीटें जीतने में सफल रही। खास बात यह है कि इनमें से एक सीट दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की है। मनीष सिसोदिया चुनाव हार चुके हैं। दिल्ली की 11 मुस्लिम बहुल सीटों में तीन बीजेपी और आठ कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं।