1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव: अब तक 841 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, इन चर्चित चेहरों ने भरा पर्चा

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अब तक 841 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, इन चर्चित चेहरों ने भरा पर्चा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इस बीच दिल्ली में कुल उम्मीदवारों की संख्या 841 हो गई है।द रअसल गुरुवार को 500 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

Delhi Assembly Elections 841 candidates have filed nominations so far these famous faces have filed - India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों अपना-अपना नामांकन दाखिल करने लगे है। ऐसे में गुरुवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन करने वालों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। 

इन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बता दें कि जंगपुरा विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं गोपाल राय ने बाबरपुर से और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने अपना नामांकन दाखिल किया, जहां वह आप के राष्ट्रीय संयोजनक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 

भाजपा, कांग्रेस और आप की लड़ाई

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में दिल्ली चुनावी अखाड़ा बन चुका है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ चुके हैं। बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को लेकर बयान दिया कि वह अपनी पार्टी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं संदीप दीक्षित को लेकर केजरीवाल ने कहा कि वह भाजपा के एजेंट हैं। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों ही दलों द्वारा एक दूसरे पर खूब तंज कसा जा रहा है।

(इनपुट-भाषा)