1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में चाकू मारने से पहले लड़के ने की थी लड़की से मारपीट, सामने आया लड़ाई का VIDEO

दिल्ली में चाकू मारने से पहले लड़के ने की थी लड़की से मारपीट, सामने आया लड़ाई का VIDEO

दिल्ली में बीती रात हुई चाकूबाजी में घायल लड़की की बहन मीडिया के सामने आई और उसने कहा कि उसकी बहन की हालत सीरियस है।

delhi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आरोपी अमित

दिल्ली में हुए चाकूबाजी में दोनों यानी लड़का और लड़की का इलाज दीनदयाल हॉस्पिटल में चल रहा है। इसी बीच दिल्ली के सदर बाजार से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें 4 बजे के करीबन अमित लड़की से मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। साथ ही लड़की की बहन भी मीडिया के सामने आई है और उसने कहा कि हम अमित को पहले से नहीं जानते हैं।

कर रहा धक्का-मुक्की

सदर बाजार के एक दुकान की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा कि अमित लड़की को बार-बार रास्ता रोक कर कुछ कह रहा है, जबकि लड़की उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करती है। इसके बाद अमित लड़की से धक्का-मुक्की करता भी दिखाई दे रहा है। जानकारी दे दें कि दिल्ली कैंट इलाके में रविवार रात को अमित ने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए और खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस को एक राहगीर ने रात 11.00 बजे फोन कर घटना की जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, लड़की के गले और पेट की बाईं ओर चाकू मारा गया है, लड़का कैंट इलाके का रहने वाला है। वह किसी बात को लेकर लड़की से नाराज था।

बहन ने कही ये बात

घायल लड़की की बहन ने घटना को लेकर कहा कि अमित को पहले से हम नहीं जानते थे। वह उसके पास वाली दुकान में काम करता था, हमें लगा दोस्त है। हमने कल दिन में सदर में दोनों को साथ में देखा था, तब बिलकुल सही लग रहे थे दोनों, फिर रात में ये पता चला कि चाकू मारा है। अभी उसकी हालात बहुत सीरियस है।

(इनपुट- इला)

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में लड़के ने लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ कई वार, बाद में खुद को भी घोंपा; हालत गंभीर