1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में चलती कैब में छात्रा के सामने Masturbation करने लगा ड्राइवर, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला

दिल्ली में चलती कैब में छात्रा के सामने Masturbation करने लगा ड्राइवर, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला

राजधानी दिल्ली में चलती कैब में छात्रा के सामने Masturbation करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कैब के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

delhi cab driver student masturbation- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी ही शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चलती कैब में ड्राइवर द्वारा छात्रा के सामने हस्तमैथुन (Masturbation) करने का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में हुई है। यहां चलती कैब में चालक छात्रा के सामने हस्तमैथुन करने लगा। पुलिस ने सोमवार को मामला सामने आने पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की कैब को भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

छात्रा ने पुलस को क्या बताया?

पुलिस ने बुधवार को इस घटना पर बताया- "यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब पीड़िता ने अपने कॉलेज जाने के लिए एक कैब बुक की थी। रास्ते में छात्रा ने चालक को उसके सामने अश्लील हरकत करते देखा, जिसके बाद वह बीच रास्ते में ही गाड़ी से उतर गई और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।"

आरोपी की हुई पहचान

दिल्ली पुलिस ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि गाड़ी चलाते समय कथित तौर पर हस्तमैथुन करने के आरोप में जिस ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान लोम शंकर के रूप में की गई है। अश्लील हरकत करने वाले गिरफ्तार शख्स की उम्र 48 वर्ष बतायी जा रही है। जिस वक्त ड्राइवर ने ये हरकत की उस समय गाड़ी में एक छात्रा भी मौजूद थी। छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का ASI रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, घूस के पैसे हवा में उड़ाए, 5 हजार रुपये गायब!

दिल्ली के नरेला में हादसा, मकान का छज्जा ढहने से चार साल के बच्चे की मौत