Delhi CM Announcement: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली CM, पहली बार बनी हैं विधायक
Delhi CM Announcement: दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आए 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं और बीजेपी आज मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने वाली है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के नए सीएम के नाम पर मुहर लग जाएगी।

Delhi CM Announcement: BJP की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
Live updates : Delhi CM news live updates
-
February 19, 2025 7:37 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली CM, पहली बार बनी हैं विधायक
भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
-
February 19, 2025 7:31 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'एक टीम के रूप में दिल्ली का संकल्प पूरा करेंगे'
दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा विधायक शिखा राय ने कहा, 'हमारी पार्टी का नेतृत्व सर्वश्रेष्ठ निर्णय करना जानता है और सर्वश्रेष्ठ निर्णय ही होगा और हम सब एक टीम के रूप में दिल्ली का संकल्प पूरा करेंगे।' (ANI)
-
February 19, 2025 7:21 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'अगले एक घंटे में सारी जानकारी मिल जाएगी'
दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, 'आपको अगले एक घंटे में सारी जानकारी मिल जाएगी।' (ANI)
-
February 19, 2025 7:20 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बांसुरी स्वराज बीजेपी कार्यालय पहुंचीं
भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज पार्टी कार्यालय पहुंचीं।
-
February 19, 2025 6:39 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बीजेपी कार्यालय पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक
दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। (ANI)
-
February 19, 2025 6:03 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
बैजयंत पांडा बीजेपी दफ्तर पहुंचे
दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा और विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा विधायक दल की बैठक के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे। (ANI)
-
February 19, 2025 5:32 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
अबसे थोड़ी ही देर में होगा सीएम के नाम का ऐलान
दिल्ली के अगले सीएम के नाम का ऐलान अब से थोड़ी ही देर में हो जाएगा। इसके पहले BJP ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल है और ढोल बजाया जा रहा है।
-
February 19, 2025 4:43 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
'अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है'
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा, 'विधायक आपस में निर्णय करेंगे और विधायक दल का जो निर्णय होगा उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है।' (ANI)
-
February 19, 2025 4:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
RSS कार्यालय पहुंचे नड्डा, शाह और राजनाथ
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह RSS दफ्तर पहुंचे हैं।
-
February 19, 2025 4:22 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
दिल्ली एक नए युग में प्रवेश करेगी- अजय आलोक
दिल्ली में सीएम के नाम के ऐलान पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि कल एक नई सुबह के साथ दिल्ली एक नए युग में प्रवेश करेगी और बीजेपी एक नए चेहरे, रंग, तेवर और प्रतिबद्धता के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी। दिल्ली को वास्तव में देश की राजधानी की तरह विकसित किया जाएगा।
-
February 19, 2025 4:14 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
शपथ में आएंगे ये लोग
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व, ऑटो-रिक्शा चालक, मजदूर और नागरिक समाज के कुछ जाने-माने लोग कल शपथ समारोह में शामिल होंगे।
-
February 19, 2025 4:13 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
शाम 7 बजे होगी CM की घोषणा
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जानकारी दी है कि आज शाम 7 बजे पार्टी के दो केंद्रीय पर्यवेक्षक दिल्ली में विधायक दल का नेता चुनने के लिए आएंगे और वे सीएम के नाम की घोषणा करेंगे।
-
February 19, 2025 4:06 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
विधायक अनिल गोयल RSS मुख्यालय पहुंचे
दिल्ली की कृष्णा नगर से भाजपा के विधायक अनिल गोयल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के मुख्यालय पहुंच गए हैं।
-
February 19, 2025 4:00 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
शाम 7 बजे दिल्ली बीजेपी के ऑफिस में होगी विधायक दल की बैठक
आज शाम 7 बजे दिल्ली बीजेपी के ऑफिस में विधायक दल की बैठक होगी।
-
February 19, 2025 3:31 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे यूपी के सीएम योगी
शपथ ग्रहण में यूपी के सीएम योगी शामिल नहीं होंगे। हालांकि सीएम योगी ने दिल्ली जीत की बधाई दी है और यूपी विधानसभा में कल बजट पेश होने के कारण शपथ में नहीं आ पाने की अनुमति भी मांगी है। जेपी नड्डा ने योगी आदित्यनाथ को शपथ में नहीं शामिल होने की अनुमति दी है।
-
February 19, 2025 1:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक
बीजेपी संसदीय बोर्ड ने आज शाम होनेवाली विधायक दल की बैठक के लिए रवि शंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को बीजेपी का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
-
February 19, 2025 1:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल 12.30 बजे दिल्ली के नए सीएम शपथ लेंगे
दिल्ली के नए सीएम कल दोपहर 12.30 बजे शपथ लेंगे। पीएम मोदी 12 बजकर 25 मिनट पर समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। उनके पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
Image Source : INDIA TVकल 12.30 बजे दिल्ली के नए सीएम शपथ लेंगे -
February 19, 2025 1:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: स्पेशल सीपी
स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) रविन्द्र सिंह यादव ने बताया, "कल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। पुलिस भी अपनी तरफ से सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर तैयारी कर रही है। लगभग 15 DCPs जोन के आधार पर होंगे। सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए अलग-अलग अधिकारी होंगे। समारोह का प्रबंधकों और प्रशासन के साथ हमारी बैठक हुई है।"
-
February 19, 2025 1:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। जेडीयू की तरफ से कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मुंगेर से सांसद व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजव उर्फ लल्लन सिंह पार्टी की तरफ से होंगे शामिल।
-
February 19, 2025 1:32 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के नाम पर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक संसदीय दल की बैठक में रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा के नाम पर चर्चा हुई। साथ ही पंजाबी और वैश्य नाम देने पर भी चर्चा हुई। आज शाम विधायक दल की बैठक में लगेगी सीएम के नाम पर मुहर।
-
February 19, 2025 1:01 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हो गई है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। अब दो केंद्रीय मंत्रियों को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया जाएगा।
-
February 19, 2025 12:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
केजरीवाल और आतिशी को निमंत्रण
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल और आतिशी को निमंत्रण भेजा गया है
-
February 19, 2025 12:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
शाम 7 बजे विधायकों को बैठक में बुलाया गया
बीजेपी विधायक दल की आज शाम 7.30 बजे से बैठक शुरू होगी। विधायकों को शाम सात बजे तक बैठक के लिए पहुंचने को कहा गया है।
-
February 19, 2025 12:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
केजरीवाल को भी शपथ समारोह का निमंत्रण भेजेगी बीजेपी
शुक्रवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होनेवाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल को भी बीजेपी निमंत्रण भेजेगी।
-
February 19, 2025 12:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है।
-
February 19, 2025 11:39 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
थोड़ी देर में शुरू होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक
भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुरू होगी। इस बैठक के बाद दिल्ली विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
-
February 19, 2025 11:25 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
कल दोपहर 12 बजे होगा शपथ ग्रहण, भेजे जा रहे हैं निमंत्रण पत्र
दिल्ली के रामलीला मैदान में कल दोपहर 12 बजे नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र लोगों को भेजा जा रहा है।
-
February 19, 2025 11:02 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली बीजेपी कार्यालय में भी तैयारियां तेज
कल 20 फरवरी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय में तैयारियां चल रही हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत दर्ज कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।
-
February 19, 2025 10:37 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दूसरी बार शपथ ग्रहण का समय बदला
अब शपथ ग्रहण शुक्रवार (20 फरवरी) की दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर होगा। शुरुआत में 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे समारोह का समय तय किया था, जिसे बदलकर सुबह 11.00 बजे कर दिया गया था। अब दूसरी बार शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला गया है।
-
February 19, 2025 10:30 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
12 बजे बीजेपी संसदीय दल की बैठक
दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर तो विधायक दल की बैठक में लगेगी लेकिन उससे पहले दोपहर 12 बजे बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी।
-
February 19, 2025 10:20 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
दिल्ली बीजेपी ने नया पोस्टर रिलीज किया
शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले दिल्ली बीजेपी ने एक पोस्टर रिलीज किया है। इसमें लिखा है-'दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे।आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें !'
-
February 19, 2025 10:07 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई रास्ते डायवर्ट
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई रास्तों को डायवर्ट किया जाएगा। समारोह में कई वीवीआईपी और वीआईपी लोग शामिल होने के चलते उठाया जाएगा कदम। सुबह 7:00 से शाम 4:00 तक यह रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर डायवर्जन रहेगा। बह 7:00 से शाम 4:00 तक यह रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर डायवर्जन रहेगा। बीएसजेड मार्ग ( ITO से दिल्ली गेट , JLN मार्ग ( दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक ), अरुणा आसिफ अली रोड, मिंटो रोड से कमला मार्किट से हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कीमान गेट, अजमेरी गेट से कमला मार्किट तक कई सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।
-
February 19, 2025 8:59 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
भाजपा नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने रामलीला मैदान में दिल्ली की नयी सरकार के शपथ-ग्रहण के लिए हो रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 25 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा।
-
February 19, 2025 7:41 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के साथ 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। यह समारोह शाम करीब 4:30 बजे होने की उम्मीद है और इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
-
February 19, 2025 7:40 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रामलीला मैदान में 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने आगे बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा दिन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियां भी तैनात की जाएंगी।
-
February 19, 2025 7:19 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू
बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज सीएम के नाम पर मुहर लग जाएग। वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं।
-
February 19, 2025 7:11 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
चौंकाने वाला फैसला ले सकती है बीजेपी
चुनावों में जीत हासिल करने के बाद सीएम पद का नाम तय करने में अब बीजेपी वक्त लेती है। 2014 में देवेंद्र फडणवीस, 2017 में योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नाम का ऐलान इसका उदाहरण है।
-
February 19, 2025 7:11 AM (IST) Posted by Niraj Kumar
सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम आगे चल रहा है।