A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया मातृ दिवस, शुरू की आफ्टरकेयर स्कीम, बच्चों को इंटर्नशिप में भी मिलेगी मदद

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया मातृ दिवस, शुरू की आफ्टरकेयर स्कीम, बच्चों को इंटर्नशिप में भी मिलेगी मदद

दिल्ली सीएम ने जो नई योजना शुरू की है, उससे अनाथ बच्चों को स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद भी मदद मिलेगी। वह आसानी से कॉलेज की पढ़ाई कर सकेंगे और उन्हें इंटर्नशिप हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

Rekha Gupta- India TV Hindi
Image Source : X/REKHAGUPTA बच्चों के साथ दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मातृ दिवस के अवसर पर लाजपत नगर स्थित विलेज कॉटेज होम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने “आफ्टरकेयर स्कीम फॉर यंग पर्सन्स” की घोषणा की। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026–27 में ₹3.5 करोड़ के बजट रखा गया है। यह योजना 18 वर्ष की आयु के बाद चाइल्ड केयर संस्थानों से बाहर आने वाले युवाओं को पुनर्वास सहायता, उच्च शिक्षा सहयोग, कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन, इंटर्नशिप और आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

दिल्ली सीएमओ के एक्स हैंडल पर इस योजना की जानकारी देते हुए लिखा गया कि यह योजना दिल्ली सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत हर युवा को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने के लिए आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

18 साल के बाद मिलेंगे मौके

दिल्ली सीएमओ के एक्स हैंडल पर दूसरे पोस्ट में लिखा गया, "मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने इंस्टीट्यूशनल केयर छोड़ने वाले युवाओं की मदद के लिए एक बड़ी आफ्टरकेयर स्कीम को मंजूरी दी है, ताकि यह पक्का हो सके कि दिल्ली में अनाथ बच्चों को 18 साल की उम्र के बाद भी गाइडेंस और मौके मिलते रहें। मदर्स डे पर घोषित यह पहल दिल्ली सरकार की हर बच्चे की देखभाल, सम्मान और लंबे समय तक मदद करने की प्रतिबद्धता को दिखाती है। हायर एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार में मदद और हर महीने पैसे की मदद पर फोकस करने वाली इस स्कीम का मकसद युवाओं को आजाद और सुरक्षित भविष्य बनाने में मदद करना है। इस फाइनेंशियल ईयर में इस पहल के लिए ₹3.5 करोड़ का आवंटन किया गया है।"

दिल्ली सीएम ने किया पोस्ट

रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "मातृ दिवस के अवसर पर आज लाजपत नगर स्थित “विलेज कॉटेज होम” में बच्चों के साथ कुछ बेहद आत्मीय और भावुक पल बिताए। इन बच्चों की मुस्कान में सच्चा अपनापन है। उनके साथ बिताया हर क्षण सदैव मेरे साथ रहेगा। हर बच्चे को प्यार, सुरक्षा, अच्छी शिक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिले, यही एक संवेदनशील समाज की पहचान है। दिल्ली सरकार ऐसे प्रत्येक बच्चे के जीवन में विश्वास, अवसर और उज्ज्वल भविष्य की नई रोशनी लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।"

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में बीती रात पुलिस ने 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया, मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग

IPL मैच देखकर लौट रहे 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिन पहले ऐसे ही गई थी 2 भाइयों की जान