1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने सिविल सेवा टॉपर्स को किया सम्मानित, उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने सिविल सेवा टॉपर्स को किया सम्मानित, उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित “दिल्ली के गौरव – UPSC Achievers Felicitation Ceremony 2026” में सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

सीएम रेखा गुप्ता ने UPSC में सफलता पाने वालों को सम्मानित किया- India TV Hindi
Image Source : X@GUPTA_REKHA सीएम रेखा गुप्ता ने UPSC में सफलता पाने वालों को सम्मानित किया

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित "दिल्ली के गौरव- UPSC अचीवर्स सम्मान समारोह 2026" में सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सम्मानित किया। उन्होंने सफल उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने दिल्ली को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों के माता-पिता और परिवारजनों को भी बधाई दी, जिनके सहयोग और त्याग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा अधिकारी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जनसेवा की भावना को निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।  

रेखा गुप्ता ने एक्स पर कही ये बात

एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में रेखा गुप्ता ने कहा कि अपनी अथक मेहनत और अडिग संकल्प से हमारे युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर दिल्ली का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में “दिल्ली के गौरव – UPSC Achievers Felicitation Ceremony 2026” में इन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी यह सफलता दिल्ली की उस संभावनाओं और अवसरों से भरी संस्कृति का प्रतिबिंब है, जिसने आपके सपनों को दिशा दी और उन्हें साकार करने का मंच दिया।

इन सफल युवाओं के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिवारजनों को भी हार्दिक बधाई, जिनके त्याग और विश्वास ने इस यात्रा को संभव बनाया। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा को अपना कर्तव्य मानकर संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और देश के विकास में, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Image Source : X@gupta_rekhaCM रेखा गुप्ता ने UPSC में सफलता पाने वालों को सम्मानित किया

दिल्ली के कई युवा परीक्षा हुए पास

बता दें कि UPSC ने 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल 958 उम्मीदवार मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रहे। इनमें से दिल्ली के कई युवा भी अपना स्थान पक्का करने में सफल रहे।