1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में नीली झील के किनारे सैकड़ों लोगों के साथ किया योग, दिया स्वस्थ रहने का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में नीली झील के किनारे सैकड़ों लोगों के साथ किया योग, दिया स्वस्थ रहने का संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर सैकड़ों योग साधकों के साथ नीली झील के किनारे योगाभ्यास किया। साथ ही, लोगों को अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के साथ जुड़ने का संदेश दिया।

Rekha Gupta Yoga Day- India TV Hindi
Image Source : REKHA GUPTA/X सीएम रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया।

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आसोला-भाटी में नीली झील के किनारे सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास में शामिल हुईं। इस वर्ष की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन का संदेश देती है। इस अवसर पर सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक करतार सिंह तंवर सहित वरिष्ठ नेता व अधिकारी मौजूद रहे।

नियमित योगाभ्यास स्वास्थ्य को बनाएगा बेहतर

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि नियमित रूप से योगाभ्यास करना नागरिकों को शारीरिक और मानसिक तौर पर बेहतर बनाएगा। योग एक सेहतमंद, ऊर्जावान और जागरूक दिल्ली बनाने में भी अहम रोल निभाएगा।

तनावमुक्त बनाने की दिशा में योग एक महत्वपूर्ण माध्यम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, ''दिल्ली को स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त बनाने की दिशा में योग एक महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित योगाभ्यास नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा और एक स्वस्थ, ऊर्जावान और जागरूक दिल्ली के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।''

सीएम रेखा गुप्ता ने PM मोदी के प्रति जताया आभार

अपने पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार, जिनके प्रयासों से भारत की यह प्राचीन अमूल्य धरोहर आज वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है और योग को विश्वभर में नई पहचान मिली है।''

दिल्ली को अपनी समृद्ध हरित विरासत पर गर्व

एक्स पर किए गए एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं कि दिल्ली को अपनी समृद्ध हरित विरासत पर गर्व है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मैं दिल्लीवासियों को असोला-भाटी की शांति का अनुभव करने और योग से प्रेरित संतुलन, सामंजस्य और कल्याण के शाश्वत मूल्यों को अपनाने के लिए आमंत्रित करती हूं।