दिल्ली में 1,412 नए कोरोना वायरस के मामले आए, कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,60,016 पहुंची
दिल्ली में 1,412 नए कोरोना वायरस के मामले आए, कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,60,016 पहुंची
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 22, 2020 06:34 pm IST, Updated : Aug 22, 2020 06:34 pm IST
दिल्ली में शनिवार (22 अगस्त) को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,412 नए मामले सामने आए हैं वहीं 14 लोगों की मौत हुई है।
Image Source : FILE PHOTODelhi Coronavirus cases latest update news till 22 August
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार (22 अगस्त) को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,412 नए मामले सामने आए हैं वहीं 14 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटें में 1230 लोगों ने कोरोना को मात दी है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 11594 एक्टिव केस हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,60,016 तक पहंच गई है। इसमें 1,44,138 रिकवर मामले, 11,594 सक्रिय मामले और 4,284 मौत शामिल हैं।