A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सुलझ गया दिल्ली के CR Park का डबल मर्डर केस, असद ने मारा था चाकू; जानें क्या-क्या हुए खुलासे

सुलझ गया दिल्ली के CR Park का डबल मर्डर केस, असद ने मारा था चाकू; जानें क्या-क्या हुए खुलासे

Delhi CR Park Double Murder Case: सीआर पार्क में हुए दोहरे हत्याकांड की वजह का पर्दाफाश हो गया है और चाकू से हमला करने वाले आरोपी का भी पता चल गया है। जानें दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर क्या खुलासे किए हैं।

CR Park Murder Case- India TV Hindi
Image Source : ANI सीआर पार्क डबल मर्डर केस में बड़े खुलासे हुए हैं।

CR Park Stabbing Incident Delhi: दिल्ली के सीआर पार्क में शुक्रवार शाम को हुए डबल मर्डर मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। साउथ-वेस्ट दिल्ली की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह ने बताया, 'शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे साउथ डिस्ट्रिक्ट के सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में खबर मिली थी कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 2 पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया गया है। तीसरा पीड़ित, जो बच गया था, वह मृतकों का एक रिश्तेदार था और मैक्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी ने तीन लोगों पर चाकू से किया हमला

उन्होंने आगे बताया कि जब पीड़ित का बयान दर्ज किया गया, तो पता चला कि आरोपी असद सिद्दीकी ने शाम लगभग 6 बजे तीनों पीड़ितों पर चाकू से अटैक किया था। इस स्टेटमेंट के आधार पर सीआर पार्क थाने में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।'

पुलिस ने आरोपी असद सिद्दीकी को ऐसे पकड़ा

एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह के मुताबिक, साउथ डिस्ट्रिक्ट की टीमों ने, चाहे सीआर पार्क पुलिस स्टेशन की हों या स्पेशल टीमें, तकनीकी निगरानी, ​​डिजिटल फुटप्रिंट और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को अरेस्ट किया।

पैसों का लेन-देन बना मर्डर की वजह

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भागने के लिए आरोपी की तरफ से इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। इस अपराध का मकसद पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। आरोपी असद सिद्दीकी के खिलाफ 2005 में संगम विहार पुलिस थाने में पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है।

चाकू से गोदकर पिता-पुत्र की हत्या

गौरतलब है कि साउथ दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में बीते शुक्रवार की शाम एक पिता और पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल भी हो गया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में डबल मर्डर, बाप-बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या