1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Election Results: 5 हजार वोट भी नहीं हासिल कर सकीं कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, जमानत जब्त

Delhi Election Results: 5 हजार वोट भी नहीं हासिल कर सकीं कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, जमानत जब्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पूरी पार्टी के लिए हताशा का परिणाम लेकर आया है। इस चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। कांग्रेस की दिग्गज नेता और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं कृष्णा तीरथ की जमानत जब्त हो गई है।

कृष्णा तीरथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता। - India TV Hindi
Image Source : PTI कृष्णा तीरथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी शून्य पर आउट हो गई है। कांग्रेस इस बार भी दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल सकी है। हालत यह है कि उसके सिर्फ 3 उम्मीदवार 25 हजार से ज्यादा मत हासिल कर सके हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यूपीए-2 सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं कृष्णा तीरथ 5 हजार वोट भी नहीं पा सकीं। इससे कांग्रेस की खस्ता हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभालने वाली कृष्णा तीरथ को कांग्रेस ने इस बार पटेल नगर विधानसभा नंबर 24 से उम्मीदवार बनाया था। मगर उनकी जमानत जब्त हो गई है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रत्न ने 4049 मतों से जीत हासिल की है। उन्हें 57512 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी नंबर पर रही भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार आनंद को 53463 वोट हासिल हुए हैं। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ को 4654 वोट ही मिले। इस प्रकार पटेल नगर सीट से उनकी जमानत जब्त हो गई है।