A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में आज से हर सोमवार को होगा 'मेट्रो डे', जानें सरकार के इस फैसले का क्या है मतलब

दिल्ली में आज से हर सोमवार को होगा 'मेट्रो डे', जानें सरकार के इस फैसले का क्या है मतलब

राजधानी दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने फैसला किया है कि आज 18 मई से दिल्ली में हर सोमवार को 'मेट्रो डे' होगा। आइए जानते हैं कि सरकार के इस फैसले का क्या है मतलब।

delhi govt metro day- India TV Hindi
Image Source : X(@GUPTA_REKHA)/ANI दिल्ली में मेट्रो डे का ऐलान।

वेस्ट एशिया में तनाव के बाद बने हालात और एनर्जी क्राइसिस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का देशभर में असर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है और आज से हर सोमवार को ‘मेट्रो डे’ रखने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले का मतलब है कि दिल्ली में आज सोमवार को सरकारी कर्मचारी कार से दफ्तर नहीं आएंगे।

क्या है रेखा गुप्ता सरकार का फैसला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली सरकार आज 'मेट्रो डे' मनाने जा रही है, जिसके तहत सभी मंत्री और अधिकारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। सरकार ने विभागीय पेट्रोल इस्तेमाल में 20 फीसदी की कटौती का फैसला किया है। इसके बाद, वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस की नई टाइमिंग पर चर्चा तेज हो गई है।

सीएम रेखा गुप्ता खुद आज मेट्रो से यात्रा करेंगी और सार्वजनिक परिवहन और ईंधन बचाने को लेकर चलाए जा रहे "मेरा भारत, मेरा योगदान" और "मेट्रो सोमवार" अभियान के तहत आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगी।

DMRC चलाएगा अतिरिक्त मेट्रो

दूसरी ओर DMRC ने भी घोषणा की है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वह प्रत्येक सोमवार और जरूरत के अनुसार अन्य दिनों में अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं संचालित करेगा।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी जारी किया मेमोरेंडम

इधर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल और ईंधन खपत कम करने को लेकर नया मेमोरेंडम जारी किया है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और प्रधानमंत्री की अपील का हवाला देते हुए। सभी यूनिट्स और कार्यालयों को बिना जरूरी गाड़ियों की आवाजाही कम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गाड़ियों का बेहतर और व्यवस्थित इस्तेमाल करने को कहा गया।मेमोरेंडम में..पेट्रोल-डीजल की खपत में बचत पर विशेष जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, अब स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम जरूर दें, ऑफिस का टाइम बदलें, प्राइवेट कंपनियों को दिल्ली सरकार की सलाह