दिल्ली के अलीपुर इलाके में स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, 34 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली के अलीपुर इलाके में भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां एक गोदाम में भीषण आग लग गई। बता दें कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। घटनास्थल पर दमकल की 34 गाड़ियों को भेजा जा चुका है।
