A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन लेने के लिए डिजिटल करेंसी का करना होगा इस्तेमाल, जान लें प्रक्रिया

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन लेने के लिए डिजिटल करेंसी का करना होगा इस्तेमाल, जान लें प्रक्रिया

दिल्ली में राशन लेने के लिए डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल करना होगा। इस करेंसी का इस्तेमाल कैसे होगा, ये इस खबर में बताया गया है।

Digital currency- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राशन लेने के लिए डिजिटल करेंसी का करना होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राशन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में अब राशन डिजिटल करेंसी से मिलेगा। दिल्ली सरकार ने ये फैसला राशन की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए किया है। अब RBI द्वारा जारी (CBDC) डिजिटल करेंसी से ही राशन मिलेगा।

CBDC क्या है?

CBDC का मतलब है सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी और इसके जरिए ही राशन मिलेगा। CBDC, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी एक डिजिटल करेंसी है। इस करेंसी की वैल्यू पीजिकल करेंसी जितनी ही होती है लेकिन इसका उपयोग सिर्फ सरकारी राशन की दुकान पर ही किया जा सकता है।

राशनकार्ड धारकों को उनकी लिमिट के हिसाब से डिजिटल करेंसी जारी की जाएगी। इस डिजिटल करेंसी को दिखाकर वो किसी भी राशन की दुकान से अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं। जिस राशनकार्ड उपभोक्ता को जितना राशन मिल सकता है, उसकी कीमत के हिसाब से डिजिटल करेंसी उसके CBDT वॉलेट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

राशनकार्ड धारक किसी भी अधिकृत राशन की दुकान पर जब राशन लेने जाएगा तो उसे CBDT वॉलेट के जरिए पेमेंट करना होगा। या तो वो POS मशीन से QR कोड स्कैन करके या फिर SMS पर आए OTP के द्वारा पेमेंट कर सकता है। 
इस CBDC का सिस्टम DBT( डिटेक्स्ट बेनिफिसरी ट्रांसपर) से बिल्कुल अलग है। DBT के तहत आपके बैंक एकाउंट में सरकार के द्वारा पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। जिसे आप कभी भी निकाल सकते हो और कुछ भी खरीद सकते हो। लेकिन CBDC वॉलेट का इस्तेमाल सिर्फ राशन खरीदने के लिए ही किया जा सकता है। 

दिल्ली सरकार ने फिलहाल 15.46 लाख राशनकार्ड जारी किए हैं। जिसमें लाभार्थियों की संख्या 64.93 लाख है। वही दिल्ली में राशन की दुकानों की कुल संख्या 1943 है। जहां पर डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल करके राशन लिया जा सकता है।दिल्ली में फिलहाल सरकारी फ्री राशन के तहत मिलने वाले गेहूं और चावल के लिए CBDC का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन बाद में चीनी भी CBDC के द्वारा ही दी जाएगी।