A
Hindi News दिल्ली दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना चाहते हैं? जानें 50 सेंटर्स के नाम

दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना चाहते हैं? जानें 50 सेंटर्स के नाम

दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए 50 सेंटर उपलब्ध हैं। यहां जाकर ये कार्ड बनवाया जा सकता है। इन सेंटरों के नाम भी सामने आए हैं।

Pink Saheli smart card- India TV Hindi Image Source : ANI पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

नई दिल्ली: दिल्ली में अगर महिलाओं को मुफ्त में बस में सफर करना है, तो उन्हें पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। ऐसे में दिल्ली के 50 सेंटरों के नाम सामने आ गए हैं, जहां जाकर आप अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं और योजना का लाभ ले सकती हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार के समय में दिल्ली में पिंक टिकट योजना चलती थी, जिसे रेखा गुप्ता सरकार ने बंद कर दिया और इसकी जगह पिंक सहेली स्मार्ट योजना की शुरुआत की। इस कार्ड के जरिए ही महिलाएं दिल्ली में फ्री बस यात्रा शुरू कर सकेंगी।

सेंटर्स की लिस्ट-

  1. उपायुक्त कार्यालय, मध्य जिला
  2. उपायुक्त कार्यालय, पूर्वी जिला
  3. उपायुक्त कार्यालय, नई दिल्ली जिला
  4. उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पूर्वी जिला
  5. उपायुक्त कार्यालय, उत्तर पश्चिमी जिला
  6. उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण जिला
  7. उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पश्चिमी जिला
  8. उपायुक्त कार्यालय, पश्चिमी जिला
  9. उपायुक्त कार्यालय, दक्षिण पूर्वी जिला
  10. उपायुक्त कार्यालय, पुरानी दिल्ली जिला
  11. उपायुक्त कार्यालय, मध्य उत्तर जिला
  12. उपायुक्त कार्यालय, बाहरी उत्तर जिला
  13. एसडीएम कार्यालय, दिल्ली कैंट
  14. एसडीएम कार्यालय, आदर्श नगर
  15. एसडीएम कार्यालय, यमुना विहार
  16. एसडीएम कार्यालय, किराड़ी और नांगलोई जाट
  17. एसडीएम कार्यालय, महरौली
  18. एसडीएम कार्यालय, द्वारका
  19. एसडीएम कार्यालय, बदरपुर
  20. एसडीएम कार्यालय, बवाना
  21. दिल्ली परिवहन निगम, बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
  22. डीटीसी बुराड़ी डिपो, परिवहन प्राधिकरण (बुराड़ी) के पास
  23. डीटीसी उत्तम नगर पास सेक्शन
  24. डीटीसी नेहरू प्लेस पास सेक्शन
  25. डीटीसी शादीपुर पास सेक्शन
  26. डीटीसी सिंधिया हाउस पास सेक्शन
  27. डीटीसी कश्मीरी गेट पास सेक्शन
  28. डीटीसी डिचोनकलां पास सेक्शन
  29. डीटीसी नंद नगरी पास सेक्शन
  30. डीटीसी वज़ीरपुर पास सेक्शन
  31. डीटीसी पीरागढ़ी पास सेक्शन
  32. डीटीसी द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
  33. डीटीसी सरोजिनी नगर पास सेक्शन
  34. डीटीसी हरि नगर-1 पास सेक्शन
  35. डीटीसी मंगोल पुरी पास सेक्शन
  36. डीटीसी पंजाबी बाग पास सेक्शन
  37. डीटीसी लाजपत नगर पास सेक्शन
  38. डीटीसी आज़ादपुर पास सेक्शन
  39. डीटीसी सुल्तानपुरी पास सेक्शन
  40. डीटीसी दिल्ली गेट पास सेक्शन
  41. डीटीसी रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
  42. डीटीसी करावल नगर टर्मिनल
  43. डीटीसी हौज खास पास सेक्शन
  44. डीटीसी शाहदरा पास सेक्शन
  45. डीटीसी कंझावला पास सेक्शन
  46. डीटीसी साउथ कैंपस पास सेक्शन
  47. डीटीसी जामिया पास सेक्शन
  48. डीटीसी सीमापुरी पास सेक्शन
  49. डीटीसी नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
  50. डीटीसी जेएनयू (JNU) पास सेक्शन