A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: मंडी हाउस मेट्रो के सामने कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

दिल्ली: मंडी हाउस मेट्रो के सामने कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

दिल्ली मेट्रो के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के सामने कूदकर एक शख्स ने जान दे दी है। शख्स की पहचान निशान अली के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना के बाद स्टेशन परिसर पर हड़कंप मच गया।

Delhi Metro- India TV Hindi
Image Source : FILE दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर शख्स ने दी जान

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया है। यहां एक शख्स ने मेट्रो के सामने कूदकर सुसाइड कर ली है। शख्स ने प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर सुसाइड की है। मृतक की पहचान निशान अली के रूप में हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस ने मेट्रो परिसर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं, जिसमें घटना का वीडियो साफ दिखाई दे रहा है। 

गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर भी हुआ था ऐसा ही वाकया

मंगलवार को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था। नोएडा के सेक्टर-39 पर पड़ने वाले इस स्टेशन पर एक 16 साल के लड़के ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी थी। सीआईएसएफ के जवानों और मेट्रो कर्मियों ने लड़के को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।