A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: रोहिणी इलाके की बस में शख्स ने महिला के सामने की गंदी हरकत, वीडियो हो गया वायरल

दिल्ली: रोहिणी इलाके की बस में शख्स ने महिला के सामने की गंदी हरकत, वीडियो हो गया वायरल

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स बस में महिला के सामने मास्टरबेशन करने लगा, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी शख्स बिहार का रहने वाला है और लड़की के शोर मचाने पर उसका ये कांड सबसे सामने आया।

Delhi Police - India TV Hindi
Image Source : FILE दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बस में एक शख्स ने महिला के सामने गंदी हरकत (मास्टरबेशन) की है। घटना मंगलवार की है और एक वायरल वीडियो में डीटीसी मार्शल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक व्यक्ति ने बस में एक लड़की के सामने 'मास्टरबेट' किया। लड़की के शोर मचाने पर बस में तैनात मार्शल संदीप चकरा ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

गिरफ्तार नहीं हुआ आरोपी

हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, एएनआई ने ये जानकारी पुलिस के हवाले से दी है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तरी रोहिणी पुलिस थाने के उप निरीक्षक सुमन के नेतृत्व में जांच शुरू की गई है। 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता से उसका बयान दर्ज करने या इस संबंध में कोई शिकायत देने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि भविष्य में यदि कथित घटना के संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो कानून की उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।