A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, रविवार से बारिश के आसार

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, रविवार से बारिश के आसार

दिल्ली के लोगों को अगले हफ्ते गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक राजधानी में हल्की बारिश के आसार है। 

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, रविवार से बारिश के आसार- India TV Hindi
Image Source : FILE दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, रविवार से बारिश के आसार

नई दिल्ली: दिल्ली के लोगों को अगले हफ्ते गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक राजधानी में हल्की बारिश के आसार है। इससे गर्मी से तपती दिल्ली को कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस बीच गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 41.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है।