1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में महापौर-उपमहापौर चुनाव की डेट आ गई सामने, आज जारी होगी अधिसूचना, जानिए कब तक करने हैं नामांकन

दिल्ली में महापौर-उपमहापौर चुनाव की डेट आ गई सामने, आज जारी होगी अधिसूचना, जानिए कब तक करने हैं नामांकन

महापौर-उपमहापौर चुनाव की तारीख सामने आने के बाद दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने मेयर चुनाव को लेकर दम दिखाना शुरू कर दिया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली नगर निगम (MCD) में महापौर (Mayor) और उपमहापौर (Deputy Mayor) के चुनाव 29 अप्रैल 2026 को कराए जाएंगे। उसी दिन स्टैंडिंग कमिटी के तीन खाली पदों के लिए भी चुनाव होगा। एमसीडी की ओर से इस संबंध में आज अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी। चुनाव के लिए सदन की विशेष बैठक भी 29 अप्रैल को बुलाई गई है।

जल्द शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 23 अप्रैल को नामांकन वापसी के बाद यदि जरूरी हुआ तो मतदान होगा। इस बार बीजेपी के पास MCD सदन में स्पष्ट बहुमत यानी लगभग 141 वोट हैं, जबकि बहुमत के लिए 137 वोटों की जरूरत है। ऐसे में बीजेपी अपने दम पर महापौर पद पर कब्जा करने का दावा कर रही है।

एक साल का होता है पद

बता दें कि MCD महापौर पद का कार्यकाल एक साल का होता है। यह रोटेशन सिस्टम के आधार पर चलता है। वर्तमान में यह पांचवां या छठा टर्म माना जा रहा है। पिछले साल AAP ने कुछ चुनावों में बहिष्कार किया था, लेकिन इस बार सियासी हलचल तेज है।

दिल्ली में सियासी हलचल तेज

बीजेपी जल्द ही महापौर, उपमहापौर और स्टैंडिंग कमिटी पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने वाली है। इस चुनाव से दिल्ली की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है।