Delhi MCD Bypoll Results 2025: सभी 12 वार्डों के रिजल्ट घोषित, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP; एक पर AIFB की जीत
Delhi MCD Bypoll Results 2025: सभी 12 वार्डों में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सात वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत हासिल हुई है।

Delhi MCD Bypoll Results 2025: दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सभी 12 वार्डों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। सात वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत हासिल हुई है।
Live updates : Delhi MCD Bypoll Results 2025 Live
-
December 03, 2025 12:10 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
आप ने धांधली का आरोप लगाया
आम आदमी पार्टी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। दिल्ली आप चीफ सौरभ भारद्वारज ने कहा कि भाजपा बेईमानी करने के बाद भी 9 से 7 पर आ गई। दिल्ली में भाजपा सरकार के पहले लिटमस टेस्ट में दो बातें सामने आई हैं। भाजपा नीचे आ रही है। भाजपा के बड़े बड़े नेताओं और सांसदों ने मंच से कहा कि - “आप के पार्षद को चुनोगे तो हम काम नहीं करने देंगे” , फिर भी भाजपा का नम्बर घट गया।
-
December 03, 2025 11:13 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
ट्रैफिक जाम खत्म कराएंगेः सुमन
BJP उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक सीट से MCD उपचुनाव जीती। उन्होंने कहा कि मैं ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी से जुड़ी दिक्कतों को हल करने के लिए काम करूंगा। CM ने चांदनी चौक के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड देने का वादा किया था, और हम इस फंड का सही इस्तेमाल इलाके के विकास के लिए करेंगे, और चांदनी चौक की शान वापस लाएंगे।
-
December 03, 2025 10:51 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
राम स्वरूप कनौजिया ने किया केजरीवाल का धन्यवाद
आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप कनौजिया MCD उपचुनाव में दक्षिणपुरी के वार्ड नंबर 164 से जीते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत का क्रेडिट अरविंद केजरीवाल, MLA प्रेम चौहान और जनता को देता हूं। मुझे बहुत खुशी है कि हम जीते हैं। मुझे यहां बहुत प्यार और सम्मान मिला। BJP के कई नेता यहां प्रचार के लिए आए, लेकिन हमने काम करना जारी रखा और जीत हासिल की। मैं अपने वार्ड में जनता की सेवा करूंगा।"
-
December 03, 2025 10:44 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
सभी 12 वार्डों के रिजल्ट घोषित
सभी 12 वार्डों में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सात वार्डों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस और एक पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जीत हासिल हुई है। जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी उनमें बीजेपी 9 सीटों पर बीजेपी पिछली बार जीत थी। इस हिसाब से बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर पहले भी जीत दर्ज की थी। इस हिसाब से उसे नुकसान नहीं हुआ। सबसे ज्यादा फायदा कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को हुआ।
-
December 03, 2025 10:32 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
7 वार्डों में चुनाव रिजल्ट घोषित
- मुंडका से आम आदमी पार्टी के अनिल 1500 से ज़्यादा वोटों से जीते
- दीचाओं कलाँ से भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी 5 हज़ार से ज़्यादा वोटों से जीती
- दिल्ली के संगम विहार से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत हासिल की
- शालीमार बाग से बीजेपी प्रत्याशी अनिता जैन ने 10 हज़ार से ज़्यादा वोट से जीत हासिल की।
- चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार सुमन गुप्ता की जीत
- दक्षिण पुरी से आम आदमी पार्टी से राम स्वरूप कनोजिया जीते
- ग्रेटर कैलाश से बीजेपी उम्मीदवार की जीत
- BJP ने अशोक विहार वार्ड भी जीत लिया है। वीना असीजा ने AAP की सीमा गोयल को हराकर अशोक विहार वार्ड जीता है।
- द्वारका से भी भाजपा की जीत हुई है।
-
December 03, 2025 10:18 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से मोहम्मद इमरान जीते
दीचाओं कलाँ से भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी 5 हज़ार से ज़्यादा वोटों से जीती। वहीं चांदनी महल से ऑल इंडिया फ्रंट ब्लॉक से मोहम्मद इमरान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 4632 वोटों से जीत हासिल की है।
-
December 03, 2025 10:17 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
संगम विहार से कांग्रेस का खाता खुला
दिल्ली के संगम विहार से कांग्रेस का खाता खुल गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत हासिल की है।
-
December 03, 2025 10:13 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
रेखा गुप्ता की सीट पर बीजेपी जीती
शालीमार बाग-B वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी अनीता जैन चुनाव जीत गई हैं। इसी वार्ड से रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले पार्षद थीं।
-
December 03, 2025 10:11 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
मुंडका से आप जीती
मुंडका से आम आदमी प्रत्याशी अनिल 1500 से ज़्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं। उन्होंने यहां पर बीजेपी को हराया।
-
December 03, 2025 9:58 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
दिल्ली के संगम विहार से कांग्रेस का खाता खुला
दिल्ली के संगम विहार से कांग्रेस का खाता खुल गया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत हासिल की है।
-
December 03, 2025 9:57 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
शालीमार बाग से BJP प्रत्याशी अनिता जैन जीतीं
शालीमार बाग से बीजेपी प्रत्याशी अनिता जैन ने 10 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की। शालीमार बाग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सीट रही है। यह अब तक सबसे बड़ा डिफरेंस है, अनिता जैन ने 10 हजार से जयादा वोटों से जीत हासिल की है।
-
December 03, 2025 9:35 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
बीजेपी उम्मीदवार सुमन गुप्ता जीते
चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार सुमन गुप्ता चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को शिकस्त दी।
-
December 03, 2025 9:33 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
दो वार्ड से आप आगे
ताजा रुझान में दक्षिण पुरी नारायण और अशोक विहार में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। सुबह से ही आप उम्मीदवार लीड बनाए हुए हैं।
-
December 03, 2025 8:57 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
पहले राउंड में दक्षिणपुरी वार्ड से आप आगे
MCD उपचुनाव के लिए 12 वार्ड में वोटों की गिनती बुधवार को दिल्ली के 10 काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। मतगणना के रूझान आने लगे हैं। दक्षिणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी पहले राउंड में आगे चल रही है। जिन 12 वार्ड में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले BJP के पास थे और बाकी AAP के पास।
-
December 03, 2025 8:38 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
BJP कैंडिडेट रोहिणी राज बोलीं पब्लिक का फैसला मानूंगी
दक्षिणपुरी वार्ड 164 से BJP कैंडिडेट रोहिणी राज ने कहा कि वह एक्साइटमेंट हैं, लेकिन कुछ नर्वसनेस भी हैं। मैंने पूरी मेहनत की है और मुद्दों पर बात करने के लिए पब्लिक के पास गई हूं। पब्लिक सब कुछ जानती है जो अब तक इलाके में हुआ है—अफरा-तफरी और इनएफिशिएंसी। पब्लिक बदलाव चाहती थी, और मुझे यकीन है कि उन्होंने इसके लिए वोट दिया। दिल्ली के लोग बहुत इंटेलिजेंट हैं। वे सोच-समझकर वोट देते हैं, और पब्लिक जो भी फैसला करेगी, मैं उसे मानूंगी..."
-
December 03, 2025 8:36 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा कड़ी
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। पुष्प विहार में काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा तैनात कर दी गई है।
-
December 03, 2025 8:05 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
12 वार्डों में वोटों की गिनती शुरू
दिल्ली में 12 वार्डों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच है।
-
December 03, 2025 7:18 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
सदन में बीजेपी का पलड़ा भारी
30 नवंबर को MCD के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव में शाम 5:30 बजे तक 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। वोटिंग 580 बूथों पर हुई, जहां 26 महिलाओं समेत 51 उम्मीदवार मैदान में थे। ये सीटें उन काउंसलरों ने खाली की थीं जो असेंबली और पार्लियामेंट में चुने गए थे। चांदनी महल में सबसे ज़्यादा 55.93 परसेंट वोटिंग हुई। अभी 250 मेंबर वाली MCD हाउस में BJP के 116 काउंसलर हैं, जबकि AAP के 99, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 और कांग्रेस के 8 काउंसलर हैं।
-
December 03, 2025 7:17 AM (IST) Posted by Mangala Yadav
सुबह आठ बजे से होगी वोटों की गिनती
दिल्ली में MCD उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। MCD उपचुनाव को सत्ताधारी बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है।