1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी, देरी से चल रही ट्रेनें, यात्री परेशान

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी, देरी से चल रही ट्रेनें, यात्री परेशान

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन से अगर आपको कहीं जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर चलें। दरअसल तकनीकी खराबी के चलते इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है।

दिल्ली मेट्रो- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) दिल्ली मेट्रो

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा) से मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रेनों के परिचालन में देरी हो रही है। इस वजह से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

डीएमआरसी ने बताया कि रेड लाइन के एक खास हिस्से में तकनीकी खराबी के चलते सर्विस पर असर पड़ा है।  दिल्ली मेट्रो की अन्य रूटों पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य है। रेड लाइन से यात्रा करने वाले यात्री अपने लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

खबर अपडेट हो रही है