1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मुस्तफाबाद में ताश के पत्तों की तरह गिरी बिल्डिंग, 11 पहुंची मरने वालों की संख्या

दिल्ली के मुस्तफाबाद में ताश के पत्तों की तरह गिरी बिल्डिंग, 11 पहुंची मरने वालों की संख्या

दिल्ली के मुस्तफाबाद में आज सुबह एक इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई। इस घटना में अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता ने इस मामले पर शोक व्यक्त करते हुए घटना के जांच का आदेएश दिया है।

Delhi Mustafabad building collapse Death count rises to 11 CM REKHA GUPTA TWEETED- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO मुस्तफाबाद में ताश के पत्तों की तरह गिरी बिल्डिंग

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार (19 अप्रैल) की सुबह करीब 3:00 बजे एक चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई। शक्ति विहार इलाके की गली नंबर 1 में इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है और कई लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों द्वारा चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। बता दें कि इस घटना पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी दुख व्यक्त किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दर्दनाक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहत एवं बचाव कार्यों में DDMA, NDRF, DFS और अन्य एजेंसियाँ सतत रूप से जुटी हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।'

यहां देखें घायलों और मरने वालों की पूरी लिस्ट

1. चांद पुत्र तहसीन- डिस्चार्ज
2. चांदनी पत्नी चांद- मृत
3. शान पुत्र चांद- डिस्चार्ज
4. सान्या पुत्र चांद- डिस्चार्ज
5. शाहिद पुत्र साबिर- एडमिट
6. रेहाना पत्नी शाहिद-  एडमिट
7. दानिश पुत्र शाहिद-  मृत
8. नेहा पुत्र शाहिद- डिस्चार्ज
9. नवेद पुत्र शाहिद- मृत
10. अहमद पुत्र बल्लू- एडमिट
11. रेशमा पत्नी अहमद- मृत
12. अल्फेज पुत्र अहमद- डिस्चार्ज
13. आलिया पुत्र अहमद- डिस्चार्ज
14. तनु पुत्र अहमद- एडमिट
15. जीनत पत्नी तहसीन- एडमिट
16. अनस पुत्र नजीम- मृतक
17. नजीम पुत्र तहसीन- मृतक
18. तहसीन- मृतक
19. शाहिना पत्नी नजीम- मृतक
20. आफरीन पुत्र नजीम- मृतक
21. अफान पुत्र नजीम- मृतक
22. इशाक- मृतक

(रिपोर्ट- अनामिका गौड़)