A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. चांदनी चौक सड़क पर 12 घंटे के लिए यातायात प्रतिबंध लागू, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

चांदनी चौक सड़क पर 12 घंटे के लिए यातायात प्रतिबंध लागू, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का रामलीला मैदान में आयोजन किया गया है। इस बीच 20 फरवरी के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील भी की है।

Delhi Police issued traffic advisory before the swearing-in ceremony avoid going on these routes- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक सड़क पर लाल किले से फतेहपुरी तक 12 घंटे के लिए यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। इस संबंध में एक परामर्श मंगलवार को जारी किया गया। परामर्श के अनुसार, दिल्ली परिवहन विभाग ने मुख्य चांदनी चौक रोड (लाल किले से फतेहपुरी तक) को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक गैर-मोटरयुक्त वाहन (एनएमवी) क्षेत्र घोषित किया है। इस आदेश को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए मुख्य चांदनी चौक रोड से जुड़ने वाली सभी सड़कों और गलियों पर बैरियर लगाए गए हैं। अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस, शव वाहन, गर्भवती महिलाओं या बीमार व्यक्तियों को ले जाने वाले वाहन, प्रवर्तन वाहन (उत्तर दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस) और मरम्मत कार्यों में लगे वाहन (जिनमें उत्तर डीएमसी, दिल्ली पुलिस, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग, सीपीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और बैंक करेंसी वैन सहित सुरक्षा वैन शामिल हैं) एचसी सेन मार्ग और खारी बावली के जरिए प्रवेश कर सकते हैं। परामर्श में मोटर चालकों से धैर्य रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है जिससे सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर 20 फरवरी 2025 को कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 7 बज से शाम के 4 बजे तक इन रास्तों पर आवाजाही पर रोक लगी रहेगी। नीचे दिए गिए निम्नलिखित रास्तों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।

  • बीएसजेड मार्ग, आईटीओ से दिल्ली गेट
  • जेएलएन मार्ग, दिल्ली से गुरु नानक चौक
  • अरुणा आसिफ अली रोड नई दिल्ली
  • मिंटो रोड से राउंड अबाउट, कमला मार्केट से हमदर्द चौक
  • रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट
  • अजमेरी गेट से राउंड अबाउट कमला मार्केट मार्ग बंद रहेंगे

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन प्वाइंट

  • सुभाष पार्क टी-प्वाइंट
  • राजघाट
  • दिल्ली गेट
  • आईटीओ
  • अजमेरी गेट
  • रणजीत सिंह फ्लाईओवर
  • भवभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट
  • झंडेवालान के आसपास

दिल्ली पुलिस ने जनता से की ये अपील

  • सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
  • अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।
  • सड़क किनारे पार्किंग करने से बचें, क्योंकि इससे यातायात के सामान्य प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है।
  • यदि कोई असामान्य/अज्ञात वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे, तो पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए।
  • कृपया नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए पहाड़गंज साइड रोड का उपयोग करें, अजमेरी गेट साइड से बचें।