A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस कमाल है! न्यू ईयर पर हुड़दंग मचाने वालों को कुछ ऐसे दिया निमंत्रण; लोग हंस-हंस के ले रहे मजे

दिल्ली पुलिस कमाल है! न्यू ईयर पर हुड़दंग मचाने वालों को कुछ ऐसे दिया निमंत्रण; लोग हंस-हंस के ले रहे मजे

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट डालकर उन युवाओं को चेतावनी दी है, जो नशे पर हुड़दगई करते हैं। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO दिल्ली पुलिस

2024 का आज आखिरी दिन है, 1 जनवरी को नया साल शुरू हो रहा है। ऐसे में बहुत सारे युवा न्यू ईयर सिलेब्रेशन के नाम पर नशा कर हुड़दंग मचाते हैं। खुद तो समस्या बनते हैं, साथ ही दूसरों का भी जीना दूभर कर डालते हैं। ऐसे में इन युवाओं को नशा कर हुड़ दंग से दूर रहने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी चेतावनी जारी की है, जिस पढ़कर लोग हंसते-हंसते पागल हो रहे और खूब मजे ले रहे।

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट

नए साल की पूर्व संध्या और पार्टियों की रात से पहले, दिल्ली पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों और उपद्रवियों को चेतावनी देने के लिए एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट डाली है। पोस्ट में दिल्ली पुलिस की ओर कहा गया है कि राजधानी के पुलिसकर्मी गुंडों के लिए "सेल ब्लॉक पार्टी" आयोजित करने जा रहे हैं। पोस्ट का कैप्शन भी कमाल का लिखा। कैप्शन दिया गया कि जब आप अपनी रिहाई तक के दिनों की गिनती कर सकते हैं तो उल्टी गिनती की क्या जरूरत है।

पोस्ट में लिखा गया कि दिल्ली पुलिस नए साल की बधाई देती है। इस मौके पर हुड़दंगई करने वाले लोगों के लिए दिल्ली पुलिस "सेल ब्लॉक पार्टी" आयोजित कर रहे हैं। इस पार्टी के ओपनिंग परफॉर्मर 'ब्रेथएनलाइजर' हैं। डीजे 'बक्कल बेल्ट, सेफ्टी फर्स्ट और डिफेंस ड्राइवर्स बैंड और अन्य' बजाएंगे।

की गई वीआईपी लान्ज की भी व्यवस्था

आगे लिखा गया कि सभी के लिए वीआईपी लांज की व्यवस्था भी की है। यहां बैठने के लिए जेल की व्यवस्था ही की  गई है। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन की भी व्यवस्था भी बताई। कहा गया कि लाल और नीली बत्ती वाली सभी एसयूवी गाड़ियां आपके ट्रांसपोर्टेशन के लिए रखी गई हैं। इसके अलावा, सिनेमेटोग्राफी स्पीड कैमरे के जरिए की जाएगी। 

आगे कहा गया कि अगर आपको कोई इस पार्टी में आने वाला दिख जाए तो बस 112 नंबर पर कॉल करें और हमारे साथ मजे करें। पोस्ट में जगह भी बताई गई, जो कि नजदीकी पुलिस स्टेशन बताया गया।

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के आते ही लोग तरह-तरह के कमेंट कर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सुपर क्रिएटिव। दूसरे ने लिखा कि ना भाई, तुम्हारी पार्टी में नहीं आना। एक यूजर ने पुलिस को सुझाव देते हुए कहा कि हाईवे और रोड पर पेट्रोलिंग करते हुए शहर के पब और बार पर ध्यान देना चाहिए, जिससे लोग ज्यादा पीकर कार न चलाएं और एक्सीडेंट न करें।