1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा आदिल नाम का जासूस, पाकिस्तान के लिए करता था काम, नकली पासपोर्ट मिले

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा आदिल नाम का जासूस, पाकिस्तान के लिए करता था काम, नकली पासपोर्ट मिले

एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करने में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आदिल नाम के जासूस को गिरफ्तार किया है। वह नकली पासपोर्ट बनाने के रैकेट से जुड़ा था।

Delhi Police- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC आदिल नाम के जासूस को गिरफ्तार किया गया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आदिल नाम के एक जासूस को पकड़ा है। वह पाकिस्तान जा चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसी उससे पूछताछ में जुटी हैं। 

क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में आदिल को गिरफ्तार किया। आदिल नकली पासपोर्ट बनाने के रैकेट से जुड़ा था। वह काफी सालों से दिल्ली में रह रहा था।

उसके पास से नकली पासपोर्ट मिले हैं। वह पाकिस्तान और कई देशों की यात्रा कर चुका है। 

आदिल का भाई भी गिरफ्तार

स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आदिल के भाई अख्तर को भी गिरफ्तार किया है। अख्तर कई बार गल्फ कंट्री में जा चुका है और एक गोपनीय सेंटर के 3 आईडी कार्ड भी बनवा चुका है। दोनों भाइयों के अलावा कुछ लोग इस मामले में फरार भी हैं।

आदिल का भाई भी फर्जी दस्तावेज के सहारे गल्फ देशों में जा चुका है। जांच टीमें पता लगा रही हैं कि ये कितने लोगों के फर्जी पासपोर्ट बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आदिल हुसैनी के कुछ फॉरेन बेस्ड न्यूक्लियर साइंटिस्ट से भी संपर्क में होने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ लगातार साजिशें रचता रहता है। हालांकि वह अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाता क्योंकि भारत हमेशा अलर्ट रवैया अपनाता है और दुश्मन की चाल के कामयाब होने से पहले ही उसे नेस्तानाबूद कर देता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ और इस जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। अब पूछताछ में आदिल से कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे पाकिस्तान से संबंधित जासूसी नेटवर्क के ढांचे को ध्वस्त करने में सहायता मिलेगी।