शादी से 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
शादी से 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
IndiaTV Hindi Desk
Published : Nov 02, 2020 11:01 am IST, Updated : Nov 02, 2020 11:02 am IST
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर रितुराज ने आज सुबह खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत गई।
Image Source : FILEप्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर रितुराज ने आज सुबह खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत गई। जानकारी के मुताबिक 26 साल का रितुराज पश्चिम विहार थाने में तैनात था। रितुराज की शादी 17 नवंबर को होनी थी। घर में मौजूद रितुराज के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।