दिल्ली में अगले आदेश तक नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना के बढ़ते मामले देख सरकार ने उठाया कदम
दिल्ली में अगले आदेश तक नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना के बढ़ते मामले देख सरकार ने उठाया कदम
IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 28, 2020 01:04 pm IST, Updated : Oct 28, 2020 01:04 pm IST
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि "दिल्ली में कोरोना की वजह से सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वर्तमान में जारी ऑनलाइन -सेमीऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी"
Image Source : FILEDelhi School opening postponed till further order as Coronavirus cases reaches to record level Manish Sisodia announced
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की है। मनीष सिसोदिया ही दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग भी देखते हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि "दिल्ली में कोरोना की वजह से सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. वर्तमान में जारी ऑनलाइन -सेमीऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी"