सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कॉर्पियो रोड पर खतरनाक तरीके से स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। चालक व्यस्त रोड पर गाड़ी को ऐसे चला रहा था जिससे दूसरों की जान खतरे में आ सकती थी। इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी गुस्से का इजहार कर रहे थे और पुलिस से वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब दिल्ली पुलिस ने इस वारल वीडियो के मामले में कार्रवाई करते हुए स्टंट वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो के चालक की ओर से स्टंटबाजी की ये घटना जीटी रोड पर की गई थी। चालक अपनी स्टंटबाजी से अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा था। गाड़ी के पिछले हिस्से पर दाऊद भी लिखा हुआ था।
Image Source : Reporterस्टंटबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने जीटी रोड पर ब्लैक स्कोर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करने वाले आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आउटर नार्थ जिला पुलिस ने इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद 2-3 घंटे के अंदर आरोपी को ट्रेस कर दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मुरथल जा रहा था। उसी दौरान GT रोड पर गाड़ी से स्टंटबाजी की गई थी।
आरोपी की हुई पहचान
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी (स्कॉर्पियो) भी जब्त कर ली है। कार चालक का नाम दाऊद अंसारी है जो कि दिल्ली के ओखला का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में सड़क पर गलत तरीके से वाहन चलाने के एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
ये भीप पढ़ें- नंदू गिरोह का कुख्यात गैंगस्टर मनोज राठी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, स्पेन में गैंग को कर रहा था ऑपरेट
दिल्ली की सड़कों पर निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, नहीं तो लेना पड़ सकता है बैक गियर