1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Video: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा, बचाने आई बुजुर्ग महिला से भी बदसलूकी

Video: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की गुंडागर्दी, युवक को जमकर पीटा, बचाने आई बुजुर्ग महिला से भी बदसलूकी

सूत्रों के मुताबिक जिस शख्स की पिटाई हो रही है, वो क्लाइंट है। किसी वकील के साथ कुछ कहा सुनी हुई। इसके बाद वकीलों का गुस्सा फूटा, शख्स को पीटा गया, उसकी शर्ट फाड़ दी गई। बुजुर्ग महिला ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ भी बदसलूकी की गई।

Delhi lawyers beat Up man- India TV Hindi
Image Source : DELHI MAN BEAT UP तीस हजारी कोर्ट में वकीलों ने युवक को पीटा

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक बार फिर वकीलों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहां वकीलों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। घटना शुक्रवार 12 सितंबर की है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ महिलाएं पिटाई खा रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वकीलों की भीड़ मानने को तैयार नहीं है। वह महिलाओं के साथ भी बदसलूकी करते हैं और पीड़ित को खींचकर बीच में ले जाते हैं। इसके बाद उसे घेरकर जमकर पीटा जाता है, उसकी शर्ट भी फाड़ दी जाती है।

वीडियो में वकील उस शख्स को लात घूसों से पीटते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जिस शख्स की पिटाई हो रही है, वो क्लाइंट है। किसी वकील के साथ उसकी कुछ कहा सुनी हो गई थी, जिसके बाद वकीलों ने कानून अपने हाथ में ले लिया और उस व्यक्ति को बेरहमी के साथ पीटा गया। दो महिलाएं रहम की भीख मांगती रहीं, लेकिन वकीलों की उन्मादी भीड़ काफी देर तक अकेले युवक को घेरकर पीटती रही। 

मारपीट के बाद केस भी कराया

वकीलों ने मारपीट करने के बाद युवक के खिलाफ पुलिस थाने में केस भी दर्ज करा दिया है। एक महिला वकील ने भी छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि, अब तक यह नहीं सामने आया है कि कहासुनी किस बात को लेकर हुई थी। जिस व्यक्ति की पिटाई हुई है और पिटाई करने वाले वकीलों का बयान इस मामले में सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें-

ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, कल दिल्ली हाई कोर्ट के लिए आया था मेल

दिल्ली की आजादपुर मंडी के पास एनकाउंटर, पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, सक्रिय गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार