देशभर में आज से सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली में पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है। दरअसल भारी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने के हरिद्वार जाते हैं और फिर वहां से अपने गांव आते हैं, जहां स्थानीय शिव मंदिर में वो गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में दिल्ली के लगभग सभी मार्गों पर कांवड़ियों की आवाजाही बनी रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अब एडवाइजरी जारी की है।
इन रास्तों में दिल्ली में प्रवेश करेंगे कांवड़िए
कांवड़ियों के समूह के वजीराबाद रोड, जीटी रोड, लोनी रोड, एनएच-24, रोड नंबर 56, कालिंदी कुंज रोड, मथुरा रोड, रिंग रोड, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रानी झांसी रोड, रिज रोड और धौला कुआं से दिल्ली में प्रवेश करने की उम्मीद है। कई अन्य क्षेत्र जहां ट्रैफिक जाम की आशंका है, उनमें नांगलोई-नजफगढ़ रोड, फिरनी रोड, जखीरा, रोहतक रोड, मादीपुर, पीरागढ़ी, नांगलोई, मधुबन चौक, मुकरबा चौक, केशोपुर मंडी, जनकपुरी, पंख रोड, देवप्रकाश शास्त्री मार्ग, गीता कॉलोनी पुश्ता रोड, सलीमगढ़ बाईपास, इंद्रलोक, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, बर्फ खाना चौक, बुलेवार्ड रोड, आजाद मार्केट, गोकुलपुरी फ्लाईओवर, 66 फूटा रोड, मौजपुर चौक, सीलमपुर मेट्रो स्टेशन, वेलकम और शाहदरा शामिल हैं।
इन रास्तों पर जाने से बचें
- कांवड़ यात्रा 2025 यातायात सलाह: बचने के लिए मार्गों की सूची
- महाराजपुर बॉर्डर या गाजीपुर बॉर्डर से रोड नंबर 56 वाया गाजीपुर गोलचक्कर
- एनएच-24, रिंग रोड और मथुरा रोड वाया बदरपुर बॉर्डर
- कालिंदी कुंज से मथुरा रोड होते हुए बदरपुर बॉर्डर
- रिंग रोड पर आईएसबीटी से वाया मजनू का टीला
- मुकरबा चौक और एनएच-1 से सिंघु बॉर्डर या टिकरी बॉर्डर
न्यूज18 ने यातायात पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी के यातायात पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं के अप्सरा बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, महाराजपुर बॉर्डर, कालिंदी कुंज बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से शहर में प्रवेश करने की संभावना है।
इन रास्तों पर लग सकती है पाबंदियां
एनआईबी, मॉडल टाउन, छिजारसी और ताज हाईवे से आने वाले वाहनों और एमपी-01 एलिवेटेड रोड का उपयोग करने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जा सकता है। यातायात व्यवधानों से बचने के लिए लोनी, तुलसी निकेतन, सीमापुरी और आनंद विहार बॉर्डर से आने वाले वाहनों को गाजियाबाद में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा।