दिल्ली विश्वविद्यालय के द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए नए सत्र की शुरुआत 28 जुलाई 2026 से होगी। दिल्ली युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से जानकारी ऐसे समय में आयी है जब विश्वविद्यालय में नए दाखिलों की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है।
ऑड सेमस्टर का शेड्यूल (1st, 3rd, 5th, और 7th)
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टरी की नियमित कक्षाएं 28 जुलाई से लगनी शुरू हो जाएंगी। शरदकालीन अवकाश 18 अक्तूबर से शुरू होगा और 25 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 26 अक्तूबर से दोबारा कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 20 नवंबर से कक्षाओं का समापन होगा और इसी दौरान प्रैक्टिकल एग्जाम व थ्योरी की तैयारी के लिए अवकाश दिया जाएगा। मुख्य और लिखित परीक्षाएं 4 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएंगी। शीतकालीन अवकाश वर्ष के अंत में 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगा और 31 दिसंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। इसके बाद कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
इवन सेमेस्टर का शेड्यूल (2nd, 4th, 6th, और 8th)
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम और अष्टम सेमेस्टर की कक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। मिड सेमेस्टर ब्रेक 21 मार्च से 28 मार्च 2027 तक रहेगा। इसके बाद कक्षाएं 29 मार्च 2027 से फिर से शुरू हो जाएंगी। प्रयोगिक परीक्षाओं की तैयारी 30 अप्रैल 2027 से शुरू होंगी और थ्योरी कक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इवन सेमेस्टर वाली की फाइनल लिखित परीक्षाएं 13 मई से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र की समाप्ति के बाद 3 जून से 20 जुलाई 2027 तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी और उसके बाद फिर अगले सत्र की शुरुआत की जाएगी।
आपको बता दें कि डीयू ने ये स्पष्ट किया है कि नए शैक्षणिक कैलेंडर को सही तरीके से लागू करने के लिए वर्तमान सत्र (2025-26) की गर्मियों की छुट्टियों को 20 जुलाई से बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। ताकि 28 जुलाई से नया सत्र शुरू किया जा सके और सत्र को शुरू करने में किसी भी तरह की देरी न हो।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में पहली बार होने जा रहा बिजली कंपनियों का CAG ऑडिट, खुलेगा 38 हजार करोड़ के बकाए का राज!