1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बादलों का साया या चिलचिलाती धूप..राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ये अपडेट

बादलों का साया या चिलचिलाती धूप..राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया ये अपडेट

राजधानी में मानसून की बारिश का आखिरी दौर अभी बाकी है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक अगले तीन दिनों के तक राजधानी में बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।

Rain in delhi- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में बारिश

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली में कभी बारिश तो कभी चिलचिलाती धूप का लोगों को सामना करना पड़ा रहा है। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। 

अगले तीन दिन तब बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। सोमवार को सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। शाम से रात के बीच भी हल्की बारिश हो सकती है।  सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

मंगलवार को भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी राजधानी के आसमान पर बादल छाए रहाने का अनुमान है। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C से 32°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान 12-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 1.1 डिग्री अधिक है। शहर में शनिवार रात साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

राजधानी में बारिश का आखिरी दौर बाकी

मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि शहर में 16 सितंबर तक बारिश हो सकती है और कहा है कि बारिश का यह दौर राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम के बारिश के आखिरी बड़े दौर में से एक हो सकता है। उन्होंने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 21 सितंबर के बाद दिल्ली से विदा होने का अनुमान है और इस साल इसकी वापसी में थोड़ी देरी हो सकती है। 

बता दें कि नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भी बारिश हुई। गनीमत रही कि बारिश बहुत ज्यादा तेज नहीं हुई वरना एनडीएमसी और अन्य सरकारी विभागों की परेशानी बढ़ जाती। क्योंकि राजधानी में दुनिया के देशों के प्रतिनिधि ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा समय में मौसम की स्थिति क्षेत्र में नमी की उपलब्धता और वायु मंडलीय अस्थिरता से जुड़ी है। इससे गरज-चमक के साथ तेज सतही हवा चलने से बारिश की संभावना बनी हुई है। (इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में अचानक 4 मंजिला इमारत झुकने से हड़कंप! आननफानन में खाली कराई गई पूरी बिल्डिंग