A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, सबसे गर्म दिन के बाद झमाझम बारिश का अलर्ट हुआ जारी

दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, सबसे गर्म दिन के बाद झमाझम बारिश का अलर्ट हुआ जारी

दिल्ली में इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किए जाने के ठीक एक दिन बाद मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन असली बदलाव बुधवार को होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि पालम में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उसके बाद लोधी रोड में 12.6 डिग्री सेल्सियस और रिज में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली की प्रमुख वेधशाला में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद आयानगर में 29.9 डिग्री सेल्सियस और पालम में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिसके साथ दोपहर के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 249 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। CPCB के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली की सड़कों का होगा कायाकल्प, CM रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की परियोजना को दी मंजूरी

अजित पवार प्लेन क्रैश की CBI करेगी जांच? सुनेत्रा पवार ने CM फडणवीस से मिलकर की मांग