1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-नोएडा समेत NCR में फिर होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने बताया उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत

दिल्ली-नोएडा समेत NCR में फिर होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने बताया उमस भरी गर्मी से कब मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश की चेतावनी दी है। इससे लोगों को गर्मी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में बारिश की तस्वीर। फाइल- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली में बारिश की तस्वीर। फाइल

नई दिल्लीः दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में बारिश की गतिविधियां बंद होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन से लेकर आधी रात तक गर्मी का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पता चलता है कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली में मौसम की स्थिति काफी हद तक स्थिर रहने की संभावना है। 9 सितंबर से 15 सितंबर के बीच दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार, 10 सितंबर को अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को इसके थोड़ा गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। सप्ताहांत (weekend) में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और अगले सप्ताह यह गिरकर लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। 

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C से 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दिन में 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में 11 सितंबर यानी शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। रात के समय भी कई जगहों पर बहुत हल्की हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दिन में 18-20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

शनिवार को भी होगी बारिश

दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तड़के सुबह से लेकर सुबह 10 बजे तक हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। शाम से रात के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C से 32°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को शुक्रवार से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। इससे पहले चार सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश बारिश हुई थी। इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के सत्य निकेतन में MCD का बड़ा एक्शन, आज से तोड़ी जाएंगी 51 में से 27 जर्जर इमारतें

दिल्ली में नकली एंटी-रेबीज वैक्सीन का खेल, नामी कंपनी का असली बैच नंबर इस्तेमाल... लग गई तो मौत तय!