1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने 1 साल 9 महीने के बच्चे को गला दबा के मारा

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने 1 साल 9 महीने के बच्चे को गला दबा के मारा

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने 1 साल 9 महीने के बच्चे को गला दबा के मार डाला है। घटना के बाद आरोपी महिला बेहोश हालत में मिली है।

delhi Mukherjee Nagar minor child killed by women- India TV Hindi
Image Source : REPORTER दिल्ली के मुखर्जी नगर में दर्दनाक वारदात।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में से एक मुखर्जी नगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां इलाके के एक पार्क में एक महिला द्वारा डेढ़ साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या के इस मामले के प्रकाश में आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। आइए जानते हैं कि इस दर्दनाक हत्याकांड के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, 20 फरवरी शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पीसीआर को सूचना मिली कि SFS फ्लैट्स, मुखर्जी नगर स्थित पार्क में एक महिला ने 1 साल 9 महीने के बच्चे का गला दबा दिया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को बचाया और उसे ले जाकर इलाके के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की हुई पहचान

मृतक बच्चे की पहचान हादी (पुत्र- आदिल, निवासी- ओल्ड सीलमपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां उजमा के साथ ननिहाल में आया हुआ था। बच्चे की मौत की घटना की सूचना बच्चे के मामा द्वारा पुलिस को दी गई है।

बेहोश मिली आरोपी महिला

पुलिस ने जानकारी दी है कि हत्या की घटना के बाद आरोपी महिला अजरा (उम्र 30 वर्ष) बेहोश हालत में मिली थी। इसके बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उनके द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इस हत्याकी वारदात के पीछे की वजह क्या थी और आरोपी महिला ने यह कदम क्यों उठाया।

ये भी पढ़ें- Video: स्कूल जा रही बच्ची की हाई स्पीड कार से कुचलकर मौत, लाचार नानी मदद मांगती रही, किसी ने न सुनी

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी NIA अफसर, लाल किले के पास कार लेकर खड़ा था, पूछताछ की तो दिखाने लगा धौंस