A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: यमुना नदी का खतरे के निशान से ऊपर बहना जारी, कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात, देखें ड्रोन VIDEO

दिल्ली: यमुना नदी का खतरे के निशान से ऊपर बहना जारी, कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात, देखें ड्रोन VIDEO

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। आज सुबह के कुछ ड्रोन वीडियो सामने आए हैं, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है और कुछ इलाकों में बाढ़ के हालात हैं।

Yamuna river- India TV Hindi
Image Source : ANI यमुना नदी का खतरे के निशान से ऊपर बहना जारी

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी आज भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मयूर विहार क्षेत्र से ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। ये ड्रोन वीडियो आज सुबह 6.40 बजे का है। 

यमुना नदी खतरे के पार

दिल्ली में आज सुबह पुराने यमुना पुल का वीडियो भी सामने आया है। यमुना नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है। पुल के नीचे खतरा साफ देखा जा सकता है। ये वीडियो आज सुबह 6.15 बजे का है। 

शहर के कुछ इलाकों में कम हो रहा बाढ़ का पानी

जय प्रलय के बीच शहर के कुछ रिहायशी इलाकों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। सिविल लाइंस क्षेत्र में श्री स्वामीनारायण मंदिर के आसपास के दृश्य सामने आए हैं।

दिल्ली के कई गांव पानी में डूबे

यमुना का पानी भले ही कुछ क्षेत्रों से कम हुआ हो, लेकिन दिल्ली के कई गांव पानी में डूबे हुए हैं। उस्मानपुर गांव, वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज से सटे हुए जो गांव हैं, वहां अभी भी बहुत ज्यादा पानी है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक मंजिला मकान पूरे डूबे हुए हैं। गांव वालों का कहना है कि यहां से पानी उतरने में 4 से 5 दिन लगेंगे, उसके बाद गंदगी उनके लिए सबसे ज्यादा परेशानी बनेगी।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम बादलों से घिरा दिखेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। बाढ़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। Accu Weather के अनुसार ये जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: 

PM मोदी इस बार UNGA की जनरल डिबेट में नहीं होंगे शामिल, जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

तेलंगाना में 12 हजार करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 आरोपी गिरफ्तार