A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. देर रात भूकंप के झटकों से हिली धरती, जमीन के मात्र 5 किलोमीटर अंदर हुई हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

देर रात भूकंप के झटकों से हिली धरती, जमीन के मात्र 5 किलोमीटर अंदर हुई हलचल, जानिए कितनी रही तीव्रता

Earthquake in Delhi: दिल्ली में देर रात भूकंप के झटके आए हैं। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के ही एक एरिया में रहा है। जमीन से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर ये भूकंप आया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सांकेतिक तस्वीर

Earthquake in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। देर रात दिल्ली में भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, दिल्ली में रात को 1 बजकर 27 मिनट 01 सेकंड पर भूकंप के झटके आए हैं। इस भूकंप का केंद्र अक्षांश: 28.53 उत्तर, देशांतर: 77.32 पूर्व पर रहा है। 

दक्षिण पूर्वी दिल्ली रहा केंद्र

भूकंप की गहराई जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे रही है। इसका केंद्र दक्षिण पूर्वी दिल्ली (South East Delhi) रहा है। दिल्ली में शनिवार देर रात को आए भूकंप की तीव्रता काफी कम रही है। इस कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली में जिस टाइम भूकंप आया है, उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे।

फरवरी में आया था भूकंप

दिल्ली और NCR में 2025 में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली में इसी साल 17 फरवरी के महीने में भूकंप के झटके आए थे। इसका केंद्र दिल्ली के धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र के पास था। ये जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था। 

6-7 सेकंड तक महसूस किए गए थे झटके

ये भूकंप सुबह 5:36 बजे आया था। 6-7 सेकंड तक झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, और गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इस भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।