A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बीती रात पुलिस ने 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया, मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग

दिल्ली में बीती रात पुलिस ने 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया, मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग

दिल्ली में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 बदमाशों के पैर में गोली मारी है। इसके बाद घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Encounter- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस ने 2 बदमाशों के पैर में गोली मारी

नई दिल्ली: दिल्ली में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस ने 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर किया है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। 

घायल हालत में दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आपराधिक मामलों में शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

हालही में यूपी के इनामी बदमाश का दिल्ली में हुआ था हाफ एनकाउंटर

अप्रैल 2026 में यूपी के इनामी बदमाश का दिल्ली में हाफ एनकाउंटर हुआ था। बदमाश के पैर में गोली मारी गई थी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश की पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई थी। उस पर यूपी पुलिस ने 15 हजार का इनाम रखा था। एनकाउंटर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी के पास हुआ था।

ये वो बदमाश था, जिसके खिलाफ पहले से 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें से 24 अपराध दिल्ली में और 4 यूपी में दर्ज थे। इसने ज्यादातर अपराध चोरी, झपटमारी जैसे अपराधों के हैं। इसके अलावा अन्य गंभीर अपराधों में भी ये शामिल रह चुका था।

गौरतलब है कि दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता है। ऐसे में कई मौकों पर अपराधी पुलिस से बचने के लिए उन पर फायरिंग करते हैं। जवाबी कार्रवाई करके पुलिस ने अब तक कई ऐसे अपराधियों को दबोचा है।