A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Exit poll: दिल्ली में बनने जा रही है बीजेपी सरकार, अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं लोग, बोले बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल

Exit poll: दिल्ली में बनने जा रही है बीजेपी सरकार, अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं लोग, बोले बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल

उन्होंने कहा कि Exit poll तो कल आया है लेकिन हम तो पहले से कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र मे 10 विधानसभा क्षेत्र हैं और हम 10 की 10 सीटें जीत रहे हैं।

प्रवीण खंडेलवाल- India TV Hindi
Image Source : X प्रवीण खंडेलवाल

Exit poll:  भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण खंडेलवाल ने भी दावा किया है कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि Exit poll तो कल आया है लेकिन हम तो पहले से कह रहे हैं कि बीजेपी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र मे 10 विधानसभा क्षेत्र हैं और हम 10 की 10 सीटें जीत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा क्षेत्र पुरानी दिल्ली का है और वहां आज तक बिजली के तारों का जाल है। पिछले 10 साल में कुछ नहीं हुआ। व्यापारी परेशान है। लोग इनके झूठे वादों से तंग आ चुके हैं। खंडेलवाल ने कहा कि अब केजरीवाल बौखला कर कुछ भी बोल लें कि ईवीएम में छेड़छाड़ हुई। क्योंकि वो हार रहे हैं।

सभी 9 एग्जिट पोल के नतीजे

  1. MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिल सकती हैं और आम आदमी पार्टी को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  2. CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-44, आप को 25-28 और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
  3. पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में BJP को 51-60 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को शून्य सीट मिलने का अनुमान है।
  4. JVC के एग्जिट पोल में BJP को बढ़त है। इसमें BJP को 39-45 सीटें मिल सकती हैं और AAP को 22-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  5. PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में बीजेपी को 40-44, आप को 25-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  6. POLL DIARY के एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50, आप को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
  7. P MARQ के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-49, आप को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
  8. वीप्रिसाइड के एग्जिट पोल में AAP को बढ़त बताई गई है। AAP को 46-52 सीटें और BJP को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
  9. माइंडब्रिंक के एग्जिट पोल में भी AAP को बढ़त बताई गई है। इसने AAP को 44-49 सीटें और BJP को 21-25 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।