A
Hindi News दिल्ली दिल्ली: करोलबाग के विशाल मेगा मार्ट में आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

दिल्ली: करोलबाग के विशाल मेगा मार्ट में आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

दिल्ली के करोलबाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने की खबर है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई हैं।

करोलबाग में आग- India TV Hindi Image Source : INDIA TV करोलबाग में आग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करोलबाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने की खबर है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकल की ये गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस को एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका है। 

दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर रवाना

जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजकर 47 मिनट पर फायर ब्रिगेड को करोलबाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया।  शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के चलते विशाल मेगा मार्ट के पहले फ्लोर से आग शुरू हुई और धीरे-धीरे इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

4 घंटे बाद भी धधक रही है आग

तकरीबन 4 घंटे बाद भी दिल्ली फायर सर्विस के लोग बिल्डिंग के पहली और दूसरी मंजिल तक नहीं पहुच पाए हैं। इस बिल्डिंग में सिर्फ एक ही एंट्री और एग्जिट है। पहली और दूसरी मंजिल के बाहर के साइड भी कोई शीशा कोई बालकनी नहीं है। यहां तक कि इन दोनों फ्लोर से धुआं निकलने के लिए दीवार तोड़नी पड़ी है। घंटों की  की मेहनत के बाद दीवार का एक हिस्सा टूटा और वहां से धुआं निकाला जा रहा है। 

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 

आग लगने के बाद वहां रखे फायर सिलेंडरों के जरिए आक पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली और आग की लपटें धीरे-धीरे विकराल होती चली गई। फिर आग लगने की खबर फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि करोल बाग में पदम सिंह रोड पर स्थित शोरूम विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर आग लगने की घटना हुई है। यह विशाल मेगा मार्ट शोरूम है, जहां कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है। इमारत चार मंजिला है। बचाव अभियान जारी है।