A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'आग इतनी बढ़ गई कि लोग बालकनी से कूदने लगे', दिल्ली में पालम अग्निकांड की आंखों देखी

'आग इतनी बढ़ गई कि लोग बालकनी से कूदने लगे', दिल्ली में पालम अग्निकांड की आंखों देखी

दिल्ली के पालम क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली के पालम में एक मकान में लगी भीषण आग।- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB X @ANI दिल्ली के पालम में एक मकान में लगी भीषण आग।

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला घर में भीषण आग गई। इसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पड़ोसियों ने बताया कि आग लगने के बाद इतनी बढ़ गई कि लोग बालकनी से कूदने लगे। उन्होंने बताया कि घर और दुकान की एक ही एंट्री-एग्जिट थी। आग लगने की वजह से परिवार ने छोटे बच्चों को बालकनी से बाहर निकाला ताकि उसे सांस आ सके। लेकिन हाथ फिसला और बच्चा नीचे गिर गया। हालांकि बच्चा सुरक्षित है और अस्पताल में एडमिट है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की आयु एक साल है। 

18 लोग मौजूद थे 

मिली जानकारी के अनुसार, मकान में जिस टाइम आग लगी तब अंदर कुल 18 लोग मौजूद थे। इनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं।

सुबह 7 बजे दमकल को मिली सूचना

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग को लेकर दमकल विभाग ने कहा कि पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर 2 में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की कॉल मिली थी, जिसमें कुछ लोगों के फसने की आशंका भी थी। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है आग बुझाने और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 7 बजे दमकल को कॉल मिली, आग बुझाने का काम जारी है।