गैंगस्टर अंकित गुर्जर की जेल में संदिग्ध मौत, DG तिहाड़ ने दिए जांच के आदेश
गैंगस्टर अंकित गुर्जर की जेल में संदिग्ध मौत, DG तिहाड़ ने दिए जांच के आदेश
Abhay Parashar
Published : Aug 04, 2021 10:44 am IST, Updated : Aug 04, 2021 10:44 am IST
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकित गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अंकित आज सुबह जेल नंबर तीन में मृत पाया गया।
Image Source : INDIA TVअंकित गुर्जर की जेल में संदिग्ध मौत, DG तिहाड़ ने दिए जांच के आदेश
नई दिल्ली. दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकित गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अंकित आज सुबह जेल नंबर तीन में मृत पाया गया। डीजी तिहाड़ ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अंकित की डेड बॉडी को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया गया है। आपको बता दें कि अंकित हत्या और लूटपाट जैसे मामलों में जेल में बंद था।