A
Hindi News दिल्ली Good News: दिल्ली को मिलीं 400 ई-बसें, इस साल के अंत तक मिलेंगी ऐसी कितनी बसें? जानें

Good News: दिल्ली को मिलीं 400 ई-बसें, इस साल के अंत तक मिलेंगी ऐसी कितनी बसें? जानें

Good News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह दिल्ली की जनता के लिए एक बहुत ही अच्छा और सुंदर उपहार है। आज हमने दिल्ली की जनता को 400 'देवी' ई-बसें सौंपी हैं। इससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को लाभ मिलेगा, दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होगा और यह बहुत सुरक्षित बस है।

Delhi E buses- India TV Hindi Image Source : PTI दिल्ली को मिलीं 400 ई बसें

नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने आज 400 ई-बसों का लोकार्पण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'देवी' (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) योजना के तहत कुशक सेवा नगर स्थित कुशक नाला DTC बस डिपो से 400 ई-बसों का लोकार्पण किया।

इस साल के अंत तक दिल्ली को 2080 बसें मिलेंगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "यह दिल्ली की जनता के लिए एक बहुत ही अच्छा और सुंदर उपहार है। आज हमने दिल्ली की जनता को 400 'देवी' ई-बसें सौंपी हैं। इससे दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को लाभ मिलेगा, दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होगा और यह बहुत सुरक्षित बस है। एक बहुत बड़ी सुविधा दिल्ली की जनता के लिए है। आज हमने 400 बसें दी हैं और इस साल के अंत तक 2080 बसें दिल्ली की जनता को मिले, इसके तहत हम काम कर रहे हैं। 

अधिकारियों और मंत्रिपरिषद की सफलता

वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, "जनता को बहुत अच्छा वातावरण और यातायात सुविधाएं देने के लिए, 70 दिनों के भीतर, हमने ये बसें समर्पित की हैं। यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके अधिकारियों और मंत्रिपरिषद की सफलता है, दिल्ली के लोगों को मेरी शुभकामनाएं।"

इन बसों को खास तौर पर उन रूट्स पर चलाया जाएगा जहां हाल ही में करीब 700 पुरानी बसें अदालत के आदेश के बाद सड़कों से हटा दी गई थीं। अब उनकी जगह ये नई DEVI बसें लेंगी। DEVI बसों में 9 मीटर लंबाई वाली बसें होंगी, ताकि जरूरत के मुताबिक यात्रियों को पूरी सुविधा दी जा सके। 

क्या है DEVI योजना?

दिल्ली सरकार ने 'DEVI'  योजना के तहत इन नई इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने की है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली में पर्यावरण को ध्यान में रखते स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा तैयार करना है। 

दिल्ली की इलेक्ट्रिक बसें CNG और बैटरी से संचालित होती हैं, जो प्रदूषण को कम करने में मदद करती हैं। DTC विश्व की सबसे बड़ी CNG-आधारित बस सेवा है और अब इलेक्ट्रिक बसों में भी अग्रणी है। दिल्ली EV नीति 2.0 के तहत, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह नीति प्रदूषण कम करने और 20,000 नौकरियाँ सृजित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देगी।