1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने Heat Wave Action Plan 2026 की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने Heat Wave Action Plan 2026 की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

इस योजना के तहत 30 से अधिक अस्पतालों में कूल रूम, 330 एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्कूलों में वॉटर बेल लागू करने और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व ORS की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

CM रेखा गुप्ता ने Heat Wave Action Plan 2026 की समीक्षा की- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT AND PTI CM रेखा गुप्ता ने Heat Wave Action Plan 2026 की समीक्षा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने Heat Wave Action Plan 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसमें सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम जमीन पर प्रभावी रूप से दिखाई देने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए समय पर सभी तैयारियां पूरी की जाएं।

  • अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हों
  • जन-जागरूकता अभियान तुरंत चलाया जाए
  • एम्बुलेंस में हीटवेव उपचार की पूरी सुविधा रहे
  • सभी स्कूलों में वॉटर बेल प्रणाली लागू हो
  • अस्पतालों, स्कूलों, कंस्ट्रक्शन साइटों, अटल कैंटीनों, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिसों और डीटीसी बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो
  • सभी स्थानों पर ORS की व्यवस्था सुनिश्चित हो

चलाए जाएं वाटर एटीएम

साथ ही टैंकर, वॉटर कूलर और वॉटर एटीएम को भी चलाया जाए। पशु-पक्षियों के लिए भी छाया और पानी की समुचित व्यवस्था हो। जनता की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं।

सीएम रेखा गुप्ता का दूरदर्शी नेतृत्व

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दूरदर्शी और संवेदनशील नेतृत्व में दिल्ली का Heat Wave Action Plan 2026 ऐसी शासन शैली का सशक्त उदाहरण बन रहा है, जो संकट आने से पहले तैयारी करती है और समय रहते तेज कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

Image Source : Reporter Inputहीट वेव से बचने के लिए जारी दिशानिर्देश

330 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर

30+ अस्पतालों में Cool Rooms, 330 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर, स्कूलों में वाटर बेल, वाटर एटीएम, कूलिंग प्वॉइंट, आश्रय स्थल और श्रमिकों के लिए संशोधित कार्य समय जैसी व्यवस्थाएं हर स्तर पर व्यापक तैयारी को दर्शाती हैं।

 हर चुनौती से पहले नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा

आईएमडी के colour-coded alerts और प्रशिक्षित फ्रंटलाइन टीम्स के साथ दिल्ली responsive governance का नया मानक स्थापित कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी यह संदेश दे रही है कि संवेदनशील सरकार केवल योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि हर चुनौती से पहले नागरिकों की सुरक्षा का भरोसा और अधिक सुदृढ़ करती है।